---विज्ञापन---

शेड्यूल और नतीजे

MI की धज्जियां उड़ाने के बाद ये 5 गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी का ‘शिकार’, एक के नाम हैं 200 से ज्यादा IPL विकेट

MI की धज्जियां उड़ाने के बाद ये 5 गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी का ‘शिकार’, एक के नाम हैं 200 से ज्यादा IPL विकेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने इस मैच में बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. ऐसे में अब उनके निशाने पर अगले 5 गेंदबाज कौन से होने वाले हैं आइए आपको भी बताते हैं.

Apr 08, 2026 03:08 PM

--विज्ञापन--
--विज्ञापन--
Live टी20 वर्ल्ड कप लाइव अपडेट
live

KKR vs RR Highlights: कोलकाता ने राजस्थान को हराकर दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली मैच विनिंग पारी

Apr 19, 2026
IPL 2026, KKR vs RR
  • 19:21 (IST) 19 Apr 2026

    KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

  • 19:06 (IST) 19 Apr 2026

    KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को चाहिए 18 गेंदों पर 28 रन

  • 18:42 (IST) 19 Apr 2026

    KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा छठा झटका

वीडियो गैलरी / लेटेस्ट वीडियो

View all

फोटो गैलरी

View all

अन्य खेल समाचार

बड़ी खबरें

सोना, WFH और पेट्रोल-डीजल को लेकर PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी बार अपील
देश

सोना, WFH और पेट्रोल-डीजल को लेकर PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी बार अपील"

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी देश के हर नागरिक से अपील है कि जहां तक संभव हो, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें. मेट्रो का उपयोग करें, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें, कार पुलिंग को बढ़ावा दें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 कब और कहां खेला जाएगा ?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका के अलग-अलग शहरों में खेला जा रहा है.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल कितनी टीमें खेल रही हैं?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. यह वही फॉर्मेट है जिसमें 2024 का पिछला मेंस टी20 वर्ल्ड कप भी खेला गया था.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट क्या है?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे पहले 'ग्रुप स्टेज' होगा, जहां से 5-5 टीमों के हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें 'सुपर 8' में पहुंचेंगी. सुपर-8 स्टेज से निकलने वाली टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला होगा.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच किन शहरों में खेले जाएंगे?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत में अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली में मैच होंगे. वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी शहर इन मैचों की मेजबानी करेंगे.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच कहां होगा?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि, ICC की पॉलिसी के मुताबिक अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुँचता है, तो मैच कोलंबो में शिफ्ट हो सकता है.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच की टिकटें कहां से बुक करें?

आप ICC की ऑफिशियल वेबसाइट या BookMyShow से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. भारत में खेले जा रहे कुछ मैचों की टिकटें मात्र ₹100 से शुरू हो रही हैं.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का कप्तान कौन है?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, इसी के बाद सूर्यकुमार यादव को यह जिम्मेदारी मिली है.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम में शामिल 15 खिलाड़ी कौन-कौन से हैं ?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह भारतीय टीम के सदस्य हैं

क्या भारत आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन है?

हां, आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान में उतरेगा. टीम इंडिया ने अमेरिका और वेस्टइंडीज़ में खेला गया पिछला 2024 मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा ?

आईसीसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी 2026 को तय किया गया है. यह श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तय किया गया है.हालांकि ये मैच होना अनिश्चित है, लेकिन अगर दोनों टीमें वर्ल्ड कप में आगे बढ़ती हैं तो भारत और पाकिस्तान के बीच नॉकआउट राउंट में भी मुकाबला हो सकता है.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच भारत में क्यों नहीं हो रहा?

मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच भारत में आयोजित नहीं हो पाने के पीछे आईसीसी का न्यूट्रल वेन्यू एग्रीमेंट बड़ा कारण है. इसी वजह से इस मैच को श्रीलंका में रखा गया है

क्या पाकिस्तान भारत के साथ मैच का बहिष्कार कर रहा है?

3 फरवरी 2026 तक की अपडेट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में अपने तय सभी मैच ज़रूर खेलेगी, लेकिन राजनीतिक कारणों से 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC इस पर इमरजेंसी बातचीत कर रहा है.

भारत ने अब तक कितने टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं?

भारत ने अब तक 2 बार 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ सबसे सफल टीमों में से एक है.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के ग्रुप स्टेज के मैचों का शेड्यूल क्या है?

7 फरवरी 2026: बनाम USA (मुंबई)
12 फरवरी: बनाम नामीबिया (दिल्ली)
15 फरवरी: बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
18 फरवरी: बनाम नीदरलैंड (अहमदाबाद)

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी कौन-कौन हैं?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के मद्देनज़र सभी की उम्मीदें कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह से हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह गेंदबाज़ी अटैक को लीड करेंगे.

ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल की दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है. जानकारों की मानें तो इस बार इस वर्ल्ड कप का मज़ा दोगुना होना तय है क्योंकि भारत और श्रीलंका मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप-20 टीमें रोमांचक T20 फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ती दिखेंगी.

भारतीय फैंस के लिए वर्ल्ड कप इसलिए खास है क्योंकि टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर अपने घर में खेलने उतरेगी. टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 और सेमीफाइनल से फाइनल तक मिलाकर कुल 55 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में रखा गया है