1983 से 2026 T20 वर्ल्ड कप तक, BCCI ने हर ICC इवेंट जीतने पर टीम इंडिया पर की जमकर धनवर्षा

BCCI Cash Rewards: टीम इंडिया ने पहली बार आईसीसी का कोई खिताब अपने नाम किया था. उस समय भी बीसीसीआई और आईसीसी की तरफ से इनामी राशि दी गई थी. तब से लेकर अब तक इस इनामी राशि में कितना इजाफा हुआ है आइए आपको बताते हैं.

jacket (1) - 2026-03-10T153943.842
1 / 9

 

BCCI Cash Rewards: टीम इंडिया में क्रिकेट का क्रेज हमेशा से ही ज्यादा रहा है. भारतीय टीम ने जुनून के साथ 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहला वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान बदलते रहे लेकिन ट्रॉफी जीत का सिलसिला कभी नहीं रुका. इसी के साथ एक चीज और नहीं रुकी वो है बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी टाइटल जीतने के बाद पैसों की बारिश. अब तक टीम इंडिया 8 बार आईसीसी टाइटल जीत चुकी है और हर बार क्रिकेट बोर्ड की तरफ से खिलाड़ियों को इनामी राशि दी जाती है. तो चलिए आपको दिखाते हैं कि किस आईसीसी खिताब पर कितना अमाउंट टीम इंडिया को मिला है. 

विज्ञापन

1983

19832 / 9

1983 में टीम इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. इस पहले वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से 3-4 लाख रुपये दिए गए थे तो वहीं लता मंगेशकर के शो से जुटाए पैसों में से हर खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपये मिले थे. 

विज्ञापन

2002

20023 / 9

साल 2002 में टीम इंडिया ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब साझा किया था. आईसीसी की तरफ से लगभग 3 लाख डॉलर का इनाम दिया गया था लेकिन बीसीसीआई ने कितना कैश रिवॉर्ड दिया था इसका खुलासा नहीं हुआ है. 

2007

20074 / 9

टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस टूर्नामेंट को जीतने के बाद आईसीसी की तरफ से 2-3 करोड़ का इनाम मिला था तो वहीं बीसीसीआई की तरफ से पूरी टीम को 12 करोड़ रुपये दिए गए थे.

विज्ञापन

2011

20115 / 9

साल 2011 में टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में अपना दूसरा वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के बाद टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से 13.5 करोड़ रुपये मिले थे तो वहीं बीसीसीआई की तरफ से हर खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपये दिए गए थे.

2013

20136 / 9

साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से 19.45 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. बीसीसीआई की तरफ से पूरी टीम को 58 करोड़ रुपये दिए गए थे. 

विज्ञापन

2024

20247 / 9

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 11 साल बाद आईसीसी टाइटल जीता. इस खिताबी जीत के बाद बीसीसीआई ने खजाना खोलते हुए टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया. इसी के साथ टीम को आईसीसी की तरफ से 20.4 करोड़ रुपये मिले थे.

2025

20258 / 9

साल 2025 में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया जिसके बाद बीसीसीआई ने टीम को 58 करोड़ का कैश प्राइज दिया. इसी के साथ आईसीसी की तरफ से टीम को 19.45 करोड़ रुपये मिले थे.

विज्ञापन

2026

20269 / 9

साल 2026 टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई. आईसीसी की तरफ से इस बार रिकॉर्ड 27.5 करोड़ रुपये मिले तो वहीं बीसीसीआई ने 135 करोड़ की इनामी राशि दी. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन