IND vs WI: 'करो या मरो' मुकाबले से पहले भारत की प्लेइंग 11 पर आया बड़ा अपडेट, असिस्टेंट कोच ने बताई 5 बड़ी बातें

India vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच की विजेता टीम सीधे सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारत के असिस्टेंट कोच ने टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

Team India

India vs West Indies, T20 World Cup 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार, 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जाना है. यह एक तरह से वर्चुअल नॉकआउट मैच है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहां खत्म हो जाएगा. इस मैच में डिफेंडिंग भारतीय टीम हर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी. वहीं, इस करो या मरो के मुकाबले से पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे ने प्लेइंग XI को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में असिस्टेंट कोच ने बताया कि हम प्लेइंग XI का फैसला पिच के हिसाब से करेंगे.

विज्ञापन

कोच रयान टेन डसखाटे ने बताया कि रिंकू सिंह जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे. वहीं, संजू सैमसन के खेलने पर उन्होंने कहा कि संजू बहुत अच्छे टच में दिखे और हमें पिछले मैच की तरह ही अच्छी पार्टनरशिप करनी होगी. वहीं सहायक कोच ने तिलक वर्मा की बैटिंग पोजिशन को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि तिलक वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे या नंबर 6 पर. हमने देखा कि जब सैमसन को ऊपर भेजा गया तो तिलक नीचे आए और वह रणनीति कारगर साबित हुई. टीम मैनेजमेंट विपक्षी टीम के संयोजन को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लेगा. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ