---विज्ञापन---

खेल angle-right

हो गया खुलासा! IPL 2026 में कितने मैच खेलेंगे MS Dhoni, वैभव सूर्यवंशी जड़ेंगे इतने छक्के, कौन जीतेगा ऑरेंज कैप?

IPL 2026 में एमएस धोनी कितने मैच खेलेंगे, वैभव सूर्यवंशी कितने छक्के लगाएंगे और प्लेऑफ में कौन-कौन सी टीमें पहुंचेगी, इन सभी सवालों का पूर्व भारतीय विकेटकीपर और दिग्गज कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और 50 से ज्यादा रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. आईपीएल 2026 में फिलहाल प्लेऑफ की रेस जारी है और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि टॉप-4 में कौन-कौन सी टीमें जगह बनाएगी. इसके अलावा, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इस बार ऑरेंज कैप और पर्पल कैप कौन जीतेगा?

वहीं, फैंस को अब भी CSK के थाला एमएस धोनी की वापसी का इंतजार है. धोनी अब तक इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि धोनी इस सीजन कब मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे और कितने मैच खेलेंगे? भारत के पूर्व विकेटकीपर और दिग्गज कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने इन सभी सवालों का जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप?

दरअसल, पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने ESPN क्रिकइन्फो पर IPL 2026 से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब दिए हैं. दासगुप्ता से जब पूछा गया कि ऑरेंज कैप कौन जीतेगा? तो उन्होंने कहा कि कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज जीतेगा और अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन का नाम लिया. बाद में उन्होंने अभिषेक को ऑरेंज कैप का सबसे प्रबल दावेदार बताया.

वहीं, पर्पल कैप कौन जीतेगा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया. भुवी ने 2016 में पर्पल कैप जीता था और वह 10 साल बाद फिर से ये कमाल कर सकते हैं. बता दें कि, 36 साल के भुवनेश्वर इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में 21 विकेट हासिल कर चुके हैं और फिलहाल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026 के प्लेऑफ में कौन सी 4 टीमें पहुंचेगी?

दीप दासगुप्ता ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों के बारे बात करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस का नाम लिया. साथ ही उन्होंने लीग फेज की टॉप-2 टीम का भी नाम बताया, जिसमें हैदराबाद और पंजाब को चुना. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आरसीबी टॉप पर है, जबकि हैदराबाद दूसरे, गुजरात तीसरे और पंजाब चौथे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ों में घूमते नजर आए अर्शदीप सिंह, वायरल VIDEO ने मचाई खलबली

वैभव सूर्यवंशी कितने छक्के लगाएंगे?

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा और अब तक 40 छक्के जड़ चुके हैं. ऐसे में जब दासगुप्ता से पूछा गया कि वैभव इस सीजन में कितने छक्के लगाएंगे तो उन्होंने कहा कि वो इस सीजन में 50 के ऊपर छक्के लगाएंगे.

---विज्ञापन---

धोनी कितने मैच खेलेंगे?

44 साल के धोनी इस समय पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से वह इस सीजन अब तक मैदान पर नहीं उतर पाए हैं. फैंस बड़ी बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जब दासगुप्त से पूछा गया कि धोनी इस सीजन कितने मैच खेलेंगे? तो उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अभी 4 मैच और खेलने हैं ऐसे में वो 2 मैच तो खेल ही जाएंगे.

इसके अलावा, उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा निराश करने वाली टीम के रूप में दिल्ली कैपिटल्स का नाम लिया, जो अच्छी टीम के बावजूद लगभग प्लेऑफ की रेस के बाहर हो चुकी है. फिलहाल मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2026: दर्द में खेलकर आरसीबी की मुंबई के खिलाफ बचाई इज्जत, तस्वीर देखकर करेंगे सैल्यूट

First published on: May 11, 2026 07:10 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola