T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर के नाम हुए ये 3 अद्भुत रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय कोच

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के हेड कोच के पद पर रहते हुए गौतम गंभीर ने 3 ऐसे अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किए जो कि कोई भी भारतीय कोच नहीं कर पाया था. उन्होंने टी20 विश्व कप का खिताब जीत इतिहास रचने का काम किया है.

jacket (1) - 2026-03-10T094343.934
1 / 6

 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. टीम इंडिया के लिए इस बार की खिताबी जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही. कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही प्रयास में ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे. इस जीत में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का योगदान भी खास रहा. इसी के साथ उन्होंने 3 अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. 

विज्ञापन

गंभीर के आलोचकों को मिला करारा जवाब

गंभीर के आलोचकों को मिला करारा जवाब2 / 6

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का कोचिंग करियर लगातार सवालों से घिरा रहा है. उनके ऊपर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं. हालांकि, अब टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद उनके आलोचकों के मुंह पर ताला लग गया है.

विज्ञापन

बतौर कोच और खिलाड़ी ICC ट्रॉफी जीतने वाले

बतौर कोच और खिलाड़ी ICC ट्रॉफी जीतने वाले3 / 6

गौतम गंभीर साल 2007 और साल 2011 में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए आईसीसी विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. इसी के साथ अब वो बतौर कोच भी खिताब जीत चुके हैं. वो बतौर खिलाड़ी और कोच टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

एक भी बार नहीं हारे फाइनल

एक भी बार नहीं हारे फाइनल4 / 6

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 2 आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले हैं और दोनों में ही टीम इंडिया को जीत मिली है. इसी के साथ बतौर खिलाड़ी भी उन्होंने 2 बार विश्व कप फाइनल खेला है, जिसमें टीम इंडिया ने खिताब जीता है.

विज्ञापन

कोच के तौर पर 2 आईसीसी ट्रॉफी

कोच के तौर पर 2 आईसीसी ट्रॉफी5 / 6

इसी के साथ गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर 2 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले कोई कोच के तौर पर टीम इंडिया को 2 विश्व कप की ट्रॉफी नहीं दिला पाया है. गंभीर के लिए ये कोचिंग करियर ऐतिहासिक होता जा रहा है.

साल 2027 विश्व कप होगा अगला टारगेट

साल 2027 विश्व कप होगा अगला टारगेट6 / 6

टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर व्हाइट बॉल में गौतम गंभीर का अगला टारगेट सला 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन