Women's T20 World Cup 2026 Full Schedule: 12 टीमें, 33 मैच…इस दिन से शुरू होगा विश्व कप का रोमांच, यहां देखें पूरा शेड्यूल
T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप के 10वां एडिशन इस बार इंग्लैंड में आयोजित होने जा रहा है. एक बार फिर से टूर्नामेंट में हर किसी की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले पर होंगी. ऐसे में किस दिन से इसकी शुरुआत होने जा रही है और क्या होगा टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल आइए जानते हैं.
T20 World Cup 2026: क्रिकेट जगत में इन दिनों हर तरफ आईपीएल की चर्चा देखने को मिल रही है. इसके खत्म होने के बाद हर किसी का ध्यान महिला टी20 विश्व कप खींचने वाला है. इस बार टूर्नामेंट का 10वां एडिशन इंग्लैंड में खेला जाएगा, जिसमें 12 टीमें एक ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ंत करेंगी. इस बार महिला टी20 विश्व कप में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे. आखिरी बार न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. भारतीय फैंस को इस बार टीम इंडिया से काफी उम्मीदें होंगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि किस दिन से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है तो वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच कब खेलेगी.
विज्ञापन
एक ही ग्रुप में होगी भारत और पाकिस्तान
इस बार महिला टी20 विश्व कप में 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और नीदरलैंड को शामिल किया गया है. ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और आयरलैंड को रखा गया है. ऐसे में ये तस्वीर साफ हो चुकी है कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने होने वाले हैं. इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए हर किसी को बेसब्री से इंतजार होगा.
विज्ञापन
इस दिन टीम इंडिया करेगी टूर्नामेंट का आगाज
टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 14 जून को होगा जो कि पाकिस्तान के खिलाफ होगा. 28 जून तक टूर्नामेंट के सभी लीग मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद 30 जून से नॉकआउट मैचों की जंग शुरू हो जाएगी. 30 जून को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा तो वहीं 2 जुलाई को दूसरा सेमीफाइनल होगा और आखिरी में 5 जुलाई को फाइनल मैच खेला जाएगा.
कहां देख पाएंगे लाइव मुकाबले?
इस टूर्नामेंट के लाइव प्रसारण करने की जिम्मेदारी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास होगी. फैंस टीवी पर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर जा सकते हैं. इसी के साथ अगर आप ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार का ऐप चाहिए होगा, जिसका सब्सक्रिप्शन आपको लेना होगा.