MI की धज्जियां उड़ाने के बाद ये 5 गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी का ‘शिकार’, एक के नाम हैं 200 से ज्यादा IPL विकेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने इस मैच में बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. ऐसे में अब उनके निशाने पर अगले 5 गेंदबाज कौन से होने वाले हैं आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (32)
1 / 6

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से एक चौका तो वहीं 5 छक्के देखने को मिले. इस सीजन भी वो कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 248 की स्ट्राइक रेट से 122 रन ठोके हैं. इसी के साथ उनके निशाने पर अगली टीम आरसीबी होने वाली है. वैभव आरसीबी के इन 5 गेंदबाजों के सामने अपना दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. इनमें से एक खिलाड़ी के नाम भी आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट दर्ज हैं.

विज्ञापन

जैकब डफी

जैकब डफी2 / 6

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज जैकब डफी ने एक उभरते हुए सितारे हैं और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में जमकर विकेट चटकाए हैं. इस सीजन आरसीबी के लिए वो बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. अब तक खेले 2 मैचों में वो 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उनके ऊपर वैभव को आउट करने की चुनौती होगी.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार3 / 6

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की स्विंग होती गेंदे वैभव के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं. अब तक खेले 2 मैचों में वो 4 विकेट झटक चुके हैं. वैभव के खिलाफ वो कैसी गेंदबाजी करते हैं और क्या वैभव उनके अनुभव को भेद पाते हैं या नहीं देखना दिलचस्प होगा. पिछले आईपीएल में भुवी ने वैभव का विकेट लिया था.

अभिनंदन सिंह

अभिनंदन सिंह4 / 6

इस बार आरसीबी की गेंदबाजी लाइनअप में अभिनंदन सिंह भी शामिल हैं. उन्होंने खेले 2 मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं. वैभव के सामने उन्हें थोड़ा संभलकर गेंदबाजी करनी होगी नहीं गेंद सीधा बाउंड्री लाइन के पार ही नजर आएगी.

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या5 / 6

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को भी वैभव के सामने थोड़ा सचेत रहना होगा. अगर उनको पावरप्ले में गेंदबाजी करने का मौका मिलता है और वैभव क्रीज पर रहे तो स्पिन गेंदबाज को देख वो तेजी से रन बटोरने की हर कोशिश करेंगे.

सुयश शर्मा

सुयश शर्मा6 / 6

अगर वैभव पावरप्ले को पार कर लेते हैं तो उनका सामना सुयश शर्मा से होगा. सुयश एक बेहतरीन युवा गेंदबाज हैं लेकिन वैभव जिस तरह की फॉर्म में नजर आ रहे हैं वो उनके ऊपर भारी पड़ सकते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान उनका इस्तेमाल किस तरह करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन