BCCI कैश रिवॉर्ड ऐलान के बाद हर खिलाड़ी के खाते में इतने करोड़ आएंगे, सपोर्ट स्टाफ भी होगा मालामाल

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से 131 करोड़ का कैश प्राइज मिला है. इस प्राइज को हर खिलाड़ी से लेकर सपोर्ट स्टाफ में बांटा जाएगा. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि हर खिलाड़ी को कितने करोड़ रुपये मिलेंगे.

jacket (45)
1 / 6

 

BCCI Cash Reward: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत इतिहास रचने का काम किया. इस जीत के बाद बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ के कैश रिवॉर्ड की घोषणा की है. ये पूरा अमाउंट पूरी टीम इंडिया के लिए है. इसमें खिलाड़ियों से लेकर  सपोर्ट स्टाफ का नाम है. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि हर खिलाड़ी को इसमे से कितना अमाउंट मिलेगा.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने खोला खजाना

बीसीसीआई ने खोला खजाना2 / 6

बीसीसीआई आईसीसी का टाइटल जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश करता है. साल 2024 में बोर्ड की तरफ से पूरी टीम के 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई थी तो वहीं इस साल इसे बढ़ाकर 131 करोड़ किया गया. 

विज्ञापन

हर खिलाड़ी को मिलेंगे 6 करोड़

हर खिलाड़ी को मिलेंगे 6 करोड़3 / 6

द हिंदू के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस कैश रिवार्ड में से हर खिलाड़ी को 6-6 करोड़ रुपये मिलेंगे. टीम इंडिया के स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था. ऐसे में इन सभी 15 खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

सपोर्ट स्टाफ को कितना मिलेगा?

सपोर्ट स्टाफ को कितना मिलेगा?4 / 6

6-6 करोड़ रुपये का अमाउंट खिलाड़ियों को मिलने के बाद 41 करोड़ रुपये की राशि को सपोर्ट स्टाफ में बांटा जाएगा. इसमें कोचिंग स्टाफ से लेकर अन्य पूरा स्टाफ शामिल होगा. साल 2024 में हर खिलाड़ी को 5-5 करोड़ रुपये दिए गए थे. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने रचा इतिहास5 / 6

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस खिताब को जीतने के साथ ही इतिहास रचने का काम किया. भारत पहला ऐसा देश बना जिसने अपने ही घर में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. इसी के साथ टीम ने टाइटल डिफेंड कर भी रिकॉर्ड बनाया है.

फाइनल में हासिल की एकतरफा जीत

फाइनल में हासिल की एकतरफा जीत6 / 6

टीम इंडिया ने फाइनल के मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की है. टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया. टीम के लिए संजू सैमसन को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन