शंघाई का अनोखा 'मैरिज मार्केट', जहां बिकते हैं दूल्हा-दुल्हन! बच्चों के लिए ऐसे रिश्ते ढूंढते हैं माता-पिता

चीन के शंघाई शहर में हर वीकेंड लगने वाला 'मैरिज मार्केट' दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां माता-पिता अपने बच्चों की प्रोफाइल लेकर पार्क में पहुंचते हैं और उनके लिए काबिल जीवनसाथी तलाशते हैं. ये अनोखी परंपरा अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है.

Shanghai Marriage Market
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

क्या है शंघाई का मैरिज मार्केट?

क्या है शंघाई का मैरिज मार्केट?2 / 6

चीन के शंघाई शहर के पीपल्स पार्क में हर वीकेंड एक अनोखा 'मैरिज मार्केट' लगता है. यहां सैकड़ों माता-पिता अपने बेटे-बेटियों के लिए रिश्ते तलाशने आते हैं. वो बच्चों की उम्र, नौकरी, सैलरी, शिक्षा और शौक जैसी जानकारी पोस्टर या कागज पर लिखकर दिखाते हैं.

विज्ञापन

माता-पिता निभाते हैं मैचमेकर की भूमिका

माता-पिता निभाते हैं मैचमेकर की भूमिका3 / 6

इस बाजार में युवा कम और उनके माता-पिता ज्यादा नजर आते हैं. कई परिवार अपने बच्चों की जानकारी लेकर घंटों तक दूसरे परिवारों से बातचीत करते हैं. अगर बात पसंद आ जाए तो फोन नंबर एक्सचेंज किए जाते हैं और आगे मुलाकात तय होती है.

ऑफलाइन डेटिंग ऐप जैसा अनुभव

ऑफलाइन डेटिंग ऐप जैसा अनुभव4 / 6

सोशल मीडिया पर लोग इसे 'ऑफलाइन Tinder' भी कह रहे हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि यहां स्वाइप करने की जगह माता-पिता खुद प्रोफाइल देखकर रिश्ता चुनते हैं. पार्क में लगी सैकड़ों प्रोफाइल्स के बीच लोग अपने बच्चों के लिए परफेक्ट मैच खोजते दिखाई देते हैं.

विज्ञापन

युवाओं की बिजी लाइफ भी वजह

युवाओं की बिजी लाइफ भी वजह5 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में कई युवा नौकरी और करियर में इतने बिजी हैं कि उन्हें डेटिंग के लिए समय नहीं मिलता. इसी वजह से माता-पिता खुद रिश्ते ढूंढने की जिम्मेदारी संभाल लेते हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन की पुरानी 'वन-चाइल्ड पॉलिसी' की वजह से पैदा हुए जेंडर असंतुलन ने भी इस तरह के बाजारों को बढ़ावा दिया. कई परिवार अपने इकलौते बच्चे के लिए बेहतर जीवनसाथी की तलाश में यहां पहुंचते हैं.

2004 से चल रही है परंपरा

2004 से चल रही है परंपरा6 / 6

शंघाई का ये मैरिज मार्केट नया नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआत साल 2004 के आसपास हुई थी. समय के साथ ये इतना लोकप्रिय हो गया कि अब इसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि इस बाजार में विदेशियों के लिए अलग सेक्शन भी मौजूद है. यहां चीन के अलावा बाकी देशों के लोगों की प्रोफाइल भी देखी जा सकती हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन