'आपके बिना कैसे चलेगी जिंदगी...' पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद झलका दर्द

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था. पिता के अंतिम संस्कार के बाद रिंकू फिर से टीम इंडिया से जुड़ गए थे और भारत की एतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं, टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद रिंकू ने अपने पिता के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है.

Rinku Singh
1 / 7
Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समय काफी भावुक रहा. टूर्नामेंट के दौरान ही उनके पिता खानचंद का कैंसर की वजह से निधन हो गया. पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर गए थे, लेकिन अंतिम संस्कार के बाद वह फिर से टीम इंडिया से जुड़ गए और भारत को चैंपियन बनाने में अपना अहम योगदान दिया. वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू ने अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट2 / 7

रिंकू ने मंगलवार (10 मार्च) को अपने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले. मुझे नहीं पता आगे कि जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी. पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी."

विज्ञापन

'बहुत मिस करूंगा आपको पापा'

'बहुत मिस करूंगा आपको पापा'3 / 7

उन्होंने आगे लिखा, "आपने सिखाया था कि फर्ज सबसे आगे है. फील्ड पर बस आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था. अब आपका सपना पूरा हो गया है तो बस यही लगता है कि काश आप मेरे पास होते. हर छोटी बड़ी खुशी में आपकी कमी खलेगी. बहुत मिस करूंगा आपको पापा. बहुत ज्यादा.''

लिवर कैंसर से जूझ रहे थे पिता

लिवर कैंसर से जूझ रहे थे पिता4 / 7

दरअसल, रिंकू सिंह के पिता काफी समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा. खबर मिलने पर रिंकू 25 फरवरी को चेन्नई से नोएडा उनसे भी मिलने पहुंचे थे. लेकिन 27 फरवरी तड़के अंतिम सांस ली और 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा.

विज्ञापन

रिंकू की कामयाबी में उनके पिता का बड़ा योगदान

रिंकू की कामयाबी में उनके पिता का बड़ा योगदान5 / 7

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले रिंकू सिंह की कामयाबी में उनके पिता खानचंद का बड़ा योगदान रहा है. अलीगढ़ में गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करने वाले खानचंद ने कई मुश्किल हालात और आर्थिक तंगी के बावजूद बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए हमेशा उनका साथ दिया और हर संभव मदद की.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू का प्रदर्शन6 / 7

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह को 5 मैच खेलने का मौका मिला. रिंकू ने टीम में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए पांच पारियों में कुल 24 रन बनाए. इसके अलावा, उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला.

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह7 / 7

फाइनल में भले ही रिंकू प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत इतिहास रचा. इससे पहले 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह भारतीय टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे. वह भारत के लिए अब तक 2 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन