'फोन पकड़, सोशल मीडिया हटा…', हैट्रिक डक पर आउट होने पर गंभीर-सूर्या ने दी थी अभिषेक शर्मा को सलाह

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच में लगातार 3 डक पर आउट हुए थे. इस दौरान बुरे वक्त में अभिषेक का साथ सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और कोच गौतम गंभीर ने दिया था. अब अभिषेक ने इसका खुलासा किया है.

Cricket News - 2026-03-15T155834.630

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा शुरुआती मैचों में बुरी तरह फ्लॉप हो गए थे. अभिषेक शर्मा लगातार हैट्रिक डक पर आउट हुए. हालांकि खास बात ये है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने उनपर भरोसा जताए रखा और फाइनल तक अभिषेक को प्लेइंग 11 में शामिल किया. मुश्किल समय में अभिषेक शर्मा को गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने खास सलाह भी दी थी.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा को मिली थी खास सलाह

खराब बल्लेबाजी की वजह से अभिषेक शर्मा को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा था. ऐसे में अभिषेक ने अब अपनी बातचीत में बड़ा खुलासा करते हुए कहा “धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाती है. लेकिन आलोचना होने पर बुरा तो लगता ही है. भारत में ऐसा होना आम बात है क्योंकि लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें होती हैं. तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद, सूर्या, जीजी सर और हार्दिक पांड्या मेरे पास आए और बोले, ‘फोन पकड़ो, अभी के अभी सोशल मीडिया हटाओ.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “दूसरे शून्य के बाद मैंने सबसे पहले यही किया. इससे मुझे थोड़ी मदद मिली. मुझे लोगों से बहुत सारे सुझाव और टिप्पणियां मिल रही थीं. एक क्रिकेटर का जीवन ऐसा ही होता है. आपको सुनना पड़ता है और आपकी आलोचना भी होगी. आप बस सुन सकते हैं और अनदेखा कर सकते हैं.” अभिषेक का मानना है कि खराब खेल के बाद आलोचना होना कोई नई बात नहीं है. भारत में क्रिकेट को पसंद किया जाता है. इसलिए खराब खेलने पर लोग आलोचना भी करते हैं.

फाइनल में ठोका यादगार अर्धशतक

लगातार फ्लॉप होने के बाद अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 में 55 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा फाइनल में अभिषेक के बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रन निकले थे. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 159 रनों पर सिमट गई थी. भारत ने 96 रनों से खिताबी मैच जीता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ