
T20 क्रिकेट से संन्यास पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, प्लान सुनकर चौंक जाएंगे आप
Edited By Sanjeet

Edited By Sanjeet
Hardik Pandya on retirement: टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. भारत दुनिया की इकलौती ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार दो बार और अपने घर में ये ट्रॉफी जीती है. वहीं, इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. हार्दिक ने साफ कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं और आने वाले 10 सालों तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हार्दिक का कहना है कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है और उनका लक्ष्य है कि अगले 10 साल में वह 10 और ट्रॉफियां जीतें, जिसमें आईसीसी टूर्नामेंट के साथ-साथ आईपीएल की ट्रॉफी भी शामिल हों.
फाइनल में जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि अब उन्हें सीनियर खिलाड़ी कहा जाता है और यह सुनकर अच्छा लगता है, लेकिन उनके मुताबिक उनका करियर अभी आधा ही हुआ है. उन्होंने कहा कि, “यह सुनकर अच्छा लगता है कि अब मैं सीनियर खिलाड़ी हूं. लेकिन मेरे अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है. मैंने अभी अपने करियर का सिर्फ आधा हिस्सा खेला है, आधा अभी बाकी है. मैं कुल मिलाकर 10 और ट्रॉफी जीतना चाहता हूं, जिसमें आईसीसी और आईपीएल दोनों शामिल हैं. हालांकि, मेरे लिए आईसीसी ट्रॉफी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं.” बता दें कि, हार्दिक ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 96 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई. बल्ले से18 रन की तेज पारी खेलने के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी उन्होंने मार्क चैपमैन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: