Sanju Samson and Shubman Gill

क्या शुभमन गिल ने संजू सैमसन का फोटो एडिट कर हटाया? विवादित पोस्ट की सच्चाई आई सामने

Sanju Samson and Shubman Gill: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप तीसरी बार जीत लिया है. ऐसे समय में कुछ आलोचक जीत को सेलिब्रेट करने के बजाय विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं. शुभमन गिल के विनिंग पोस्ट से संजू सैमसन को गायब देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है.

Sanju Samson and Shubman Gill: टीम इंडिया के सुपरस्टार संजू सैमसन ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. जिसके कारण ही जीत के बाद सोशल मीडिया पर सभी उन्हें बधाई दे रहे थे. टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने बधाई दी. जिसमें शुभमन गिल का नाम भी शामिल था. गिल के पोस्ट में संजू सैमसन नहीं दिखाई दे रहे थे. ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर दावा करना शुरू कर दिया कि गिल ने संजू की फोटो एडिट की है. 

विज्ञापन

क्या शुभमन गिल ने संजू सैमसन की फोटो कर दी एडिट? 

भारतीय क्रिकेट टीम के जीत दर्ज करने के बाद शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर बधाई पोस्ट की. उनके पोस्ट में संजू सैमसन नहीं नजर आ रहे थे. जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि वो सैमसन से जलते हैं, इसलिए उन्होंने उनकी फोटो एडिट कर दी. हालांकि सच्चाई इससे अलग है, गिल ने ऐसी फोटो पोस्ट की है, जिसमें सैमसन नजर नहीं आ रहे हैं. दरअसल विनिंग फोटो को कई एंगल से क्लिक किया गया है. शुभमन के पोस्ट में संजू बुमराह के पीछे छुप गए हैं. गिल ने एडिट करके संजू को नहीं हटाया है. गिल के अलावा उस फोटो को यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और रविचंद्रन अश्विन ने भी पोस्ट किया है. 

विज्ञापन

इस विवाद के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ