VIDEO: लगातार 3 डक के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया था मैसेज, अब खोला बातचीत का राज

Abhishek Sharma-Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा शुरुआती तीन मैचों में डक पर आउट हुए थे, जिसके कारण उनकी काफी आलोचना भी हुई. वहीं, अब अभिषेक ने खुलासा किया है कि इस दौरान उन्होंने शुभमन गिल से बातचीत की थी.

Abhishek Sharma-Shubman Gill

Abhishek Sharma-Shubman Gill

Abhishek Sharma-Shubman Gill: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम की. हालांकि, इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा शुरुआत में काफी संघर्ष करते हुए नजर आए और लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले ही आउट हुए.

विज्ञापन

लगातार तीन बार डक पर आउट होने के कारण अभिषेक को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी. लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में अर्धशतक जड़ा और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, अब अभिषेक ने खुलासा किया है कि जब वह लगातार तीन डक पर आउट हुए थे, तो उन्होंने अपने पुराने दोस्त और टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को मैसेज किया था.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, BCCI ने 15 मार्च को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया था, जहां टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मौजूद थे. इसी दौरान जब शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले अभिषेक को कोई सलाह दी थी, तो उन्होंने मजाक में कहा, “आखिर नंबर-1 टी20 बल्लेबाज को कौन सलाह दे सकता है.”

इसके बाद अभिषेक ने कहा कि, “तीन डक के बाद मैंने ही गिल को मैसेज किया था, ‘बैट दे दे, इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए.’” इसके जवाब में शुभमन ने लिखा, “तू कर लेगा.” इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

अभिषेक को पसंद है गिल का बल्ला

वहीं, जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि उन्हें किसका बल्ला सबसे ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने बिना झिझक शुभमन गिल का नाम लिया. अभिषेक ने बताया कि उन्हें गिल के बैट से खेलना पसंद है और गिल ने भी माना कि वह हमेशा अपने ही बैट से खेलते हैं. बता दें कि, दोनों बचपन के दोस्त हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम के लिए भी साथ खेलते आए हैं.

फाइनल में अभिषेक ने जड़ा था अर्धशतक

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अभिषेक शर्मा ने जोरदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन ठोक दिए. अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ 98 रनों की धमाकेदार सलामी साझेदारी निभाई, जिससे भारत को मैच में बेहतरीन शुरुआत मिली. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. 2007 और 2024 के बाद यह भारत की तीसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत रही. इसी के साथ भारतीय टीम सबसे ज्यादा और अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ