T20 World Cup 2026 में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश! टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार बने ये 15 खास रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. हालांकि, यह टी20 वर्ल्ड कप सिर्फ भारतीय टीम के लिए नहीं, बल्कि ओवरऑल भी काफी ऐतिहासिक रहा. इस टूर्नामेंट के दौरान 15 ऐसे रिकॉर्ड बने जो इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ था.

T20 World Cup 2026
1 / 16
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Records: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो चुका है. टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. इसी के साथ भारत रिकॉर्ड तीन बार यह खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया है. इतना ही नहीं, इस वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने कई बड़े बनाए और कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी जुड़े. तो आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार बने 15 खास रिकॉर्ड.  

विज्ञापन

1. टीम इंडिया बनी सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम

1. टीम इंडिया बनी सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम2 / 16

भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया. दोनों टीमों ने दो-दो बार खिताब जीता था. साथ ही भारत मेजबान देश के तौर पर वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बना और लगातार दो बार खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बना.

विज्ञापन

2. एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के

2. एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के3 / 16

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 780 छक्के लगे, जो किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले 2024 वर्ल्ड कप में 517 छक्के लगे थे.

3. भारत ने लगाए 100 से ज्यादा छक्के

3. भारत ने लगाए 100 से ज्यादा छक्के4 / 16

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में कुल 106 छक्के लगाए. किसी भी टी20 वर्ल्ड कप या टी20 टूर्नामेंट में पहली बार किसी टीम ने 100 से ज्यादा छक्के लगाए.

विज्ञापन

4. एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा शतक

4. एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा शतक5 / 16

इस वर्ल्ड कप में 7 बल्लेबाजों ने शतक लगाए. इससे पहले किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 2 से ज्यादा शतक नहीं लगे थे.

5. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

5. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन6 / 16

पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले विराट कोहली के नाम 319 रन का रिकॉर्ड था. इस सीजन टिम सीफर्ट और संजू सैमसन ने भी कोहली का रिकॉर्ड पार किया.

विज्ञापन

6. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड टूटा

6. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड टूटा7 / 16

2024 वर्ल्ड कप में निकोलस पूरन ने 17 छक्के लगाए थे. 2026 में चार खिलाड़ियों ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया. संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 24 छक्के लगाए, जबकि फिन एलन (20), शिमरोन हेटमायर (19) और साहिबजादा फरहान (18) भी आगे रहे.

7. भारत ने छोड़े सबसे ज्यादा कैच

7. भारत ने छोड़े सबसे ज्यादा कैच8 / 16

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में कुल 15 कैच छोड़े. यह किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में किसी टीम द्वारा छोड़े गए सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड है. इससे पहले 2022 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने 14 कैच छोड़े थे.

विज्ञापन

8. सिर्फ 5 मैच खेलकर संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

8. सिर्फ 5 मैच खेलकर संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट9 / 16

संजू सैमसन ने सिर्फ 5 मैच खेले, लेकिन 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता. भारत ने कुल 9 मैच खेले थे, यानी उन्होंने लगभग 55-60 प्रतिशत मैच खेलकर यह अवॉर्ड हासिल किया.

9. 25 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा अर्धशतक

9. 25 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा अर्धशतक10 / 16

इस वर्ल्ड कप में 25 से कम गेंदों पर कुल 20 अर्धशतक बने. इससे पहले सभी 9 सीजन मिलाकर ऐसे 27 अर्धशतक बने थे. इस बार 6 अर्धशतक तो 20 गेंदों से भी कम में बने.

विज्ञापन

10. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर

10. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर11 / 16

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 बार टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए. इससे पहले 2007 वर्ल्ड कप में 5 बार ऐसा हुआ था.

11. एक टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने बनाए 200+ रन

11. एक टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने बनाए 200+ रन12 / 16

भारत के 6 बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा रन बनाए. इनमें संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या शामिल हैं.

विज्ञापन

12. एक टीम के 6 बल्लेबाजों ने लगाया 50+ स्कोर

12. एक टीम के 6 बल्लेबाजों ने लगाया 50+ स्कोर13 / 16

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम के 6 बल्लेबाजों ने एक ही संस्करण में कम से कम एक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. भारत के लिए यह कारनामा इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने किया.

13. अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

13. अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड14 / 16

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती तीनों मैचों में डक पर आउट हुए. किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाड़ी के लिए यह पहला मौका है. ओवरऑल वह यूगांडा के रोजर मुकासा के बाद दूसरे खिलाड़ी बने हैं जिनके साथ ऐसा हुआ.

विज्ञापन

14. बुमराह की शानदार इकॉनमी

14. बुमराह की शानदार इकॉनमी15 / 16

जसप्रीत बुमराह ने 2021, 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए सबसे बेहतर इकॉनमी के साथ टूर्नामेंट खत्म किया. इससे पहले किसी गेंदबाज ने एक से ज्यादा वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं किया था.

15. फाइनल में बुमराह का 4 विकेट हॉल

15. फाइनल में बुमराह का 4 विकेट हॉल16 / 16

जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. इसी के साथ बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में चार विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले 2012 में अजंता मेंडिस ने यह कारनामा किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन