28 मार्च से शुरू हो रहा IPL 2026 का रोमांच, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन को लेकर सभी फैंस के अंदर रोमांच देखने को मिल रहा है. इस बार सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रहा है. बोर्ड की तरफ से अभी तक केवल 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि फैंस टूर्नामेंट के मैचों का लाइव प्रसारण कहां और कब देखने को मिलेगा.

jacket (56)
1 / 6

 

IPL 2026: बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2026 को लेकर पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. 19वें सीजन का पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी ने पिछले साल 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए खिताब पर कब्जा किया था. 

विज्ञापन

20 मैचों का शेड्यूल हुआ जारी

20 मैचों का शेड्यूल हुआ जारी2 / 6

आईपीएल 2026 को लेकर अभी तक केवल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है. बाकी मैचों के शेड्यूल का ऐलान चुनाव आयोग की तरफ से चुनावों की तारीख सामने आने के बाद होगा. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं.

विज्ञापन

किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव मैच?

किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव मैच?3 / 6

आईपीएल के सभी मैचों के लाइव प्रसारण के लिए एक बार फिर से स्टार नेटवर्क के पास राइट्स हैं. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स तो वहीं ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर मैच को लाइव देख पाएंगे.

कितने बजे शुरू होंगे आईपीएल मैच?

कितने बजे शुरू होंगे आईपीएल मैच?4 / 6

आईपीएल के मुकाबले हर दिन 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. अगर किसी दिन डबल हेडर मैच होते हैं तो दिन वाले मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे. 

विज्ञापन

चिन्नास्वामी में खेले जाएंगे मुकाबले

चिन्नास्वामी में खेले जाएंगे मुकाबले 5 / 6

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को इस बार आईपीएल के मैचों के लिए हरी झंडी मिली चुकी है. आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला इसी मैदान पर होगा. हालांकि अभी भी सरकार की तरफ से कमेटी को अभी भी मॉक ड्रिल करना है. 

पहले फेज में 4-4 मैच

पहले फेज में 4-4 मैच6 / 6

आईपीएल 2026 के लिए जो पहले 20 मैचों का शेड्यूल सामने आया है उसके अनुसार सभी टीमों को 4-4 मैच खेलने होंगे. इसमें से ज्यादातर टीमों के 2 मैच घर में होंगे तो वहीं 2 मैच घर से बाहर खेलने होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन