IPL 2026: RCB फैंस की बढ़ गई टेंशन, अगर ऐसा हुआ तो चिन्नास्वामी में नहीं होगा एक भी मैच

IPL 2026: बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2026 को लेकर पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. शेड्यूल के मुताबिक सीजन का पहला मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन सामने आई जानकारी ने फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए दिक्कत बढ़ा दी है.

jacket (52)
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. बीसीसीआई की तरफ से पहले चरण के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में आरसीबी की टीम अपने मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल पाएगी ये फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा.

विज्ञापन

2 चरणों में जारी होगा शेड्यूल

2 चरणों में जारी होगा शेड्यूल2 / 6

आईपीएल 2026 को लेकर शेड्यूल 2 चरणों में जारी किया जाएगा. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते बोर्ड की तरफ से ये फैसला लिया गया है. पहले 20 मैचों के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी किया है और चुनावों की तारीख सामने आने के बाद बचा हुआ शेड्यूल भी रिलीज किया जाएगा. 

विज्ञापन

RCB फैंस में खुशी की लहर

RCB फैंस में खुशी की लहर3 / 6

आरसीबी के फैंस में इस शेड्यूल के सामने आने के बाद से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. टीम इस बार अपने होम गेम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने जा रही है. पिछले साल हुए तमाम विवाद के बाद इसको लेकर बवाल मचा हुआ था.

अगर ऐसा हुआ तो फिर जाएगा पानी

अगर ऐसा हुआ तो फिर जाएगा पानी4 / 6

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों को लेकर ऐलान तो कर दिया गया है लेकिन अभी भी सरकारी अप्रूवल की दरकार है. वेन्यू को सरकारी की तरफ से बनाई गई आधिकारिक कमेटी की तरफ से क्लीयरेंस मिलना जरूरी होगा. 

विज्ञापन

फैंस की सुरक्षा के लिए जरूरी

फैंस की सुरक्षा के लिए जरूरी5 / 6

सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटी स्टेडियम में इंस्पेक्शन के लिए जाएगा और वहां पर एक पूरा मॉक ड्रिल किया जाएगा ताकी स्टेडियम में फैंस के लिए सुरक्षा के इंतजामों को परखा जा सके. ऐसे में अगर इस कमेटी के टेस्ट में स्टेडियम पास नहीं होता है तो मैदान पर एक भी मुकाबला नहीं हो पाएगा. 

11 लोगों की हुई थी मौत

11 लोगों की हुई थी मौत6 / 6

आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पहली बार खिताब अपने नाम किया. इसके सेलिब्रेशन के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी तो वहीं 50 लोग घायल भी हुए. ऐसे में स्टेडियम में किसी भी तरह के मैच को लेकर रोक लगी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन