193 का स्ट्राइक रेट, 317 रन, कमबैक हो तो ऐसा…ये खिलाड़ी बना टीम इंडिया की खिताबी जीत का ‘धुरंधर’

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने इस न्यूजीलैंड को फाइनल में रौंद इतिहास रच दिया है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बन चुका है. टीम इंडिया की इस जीत में एक ऐसे खिलाड़ी के कमबैक ने हर किसी का ध्यान खींचा है जो कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले तक टीम का हिस्सा तक नहीं था लेकिन अंत तक जीत का धुरंधर साबित हुआ.

jacket (29)

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में खेल दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रचने का काम किया. इंडिया ऐसी पहली टीम बनी जिसने घर पर टी20 विश्व कप का खिताब जीता और साथ ही टाइटल भी डिफेंड किया. वैसे तो टीम इंडिया की जीत में कई हीरो रहे लेकिन ईशान किशन की स्क्वॉड में वापसी सबसे अहम मानी जाएगी. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले तक वो दूर-दूर तक भी टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन विश्व कप में खेलने उतरे और क्या खूब खेलने उतरे.

विज्ञापन

ईशान किशन ने बल्ले से मचाया धमाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन का बल्ला टी20 विश्व कप 2026 में जमकर बरसा.  उन्होंने 9 पारियों में तूफानी 193 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बना डाले. इसी के साथ वो टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. शुभमन गिल और जितेश शर्मा को बाहर कर ईशान को टीम में वापसी लाना मैनेजमेंट का शानदार फैसला रहा. ईशान किशन की टीम के लिए फाइनल में भी कमाल किया. उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली. 

विज्ञापन

आईसीसी रैंकिंग में भी मचाया धमाल

टी20 विश्व कप में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन ने आईसीसी की रैंकिंग में भी जबरदस्त छलांग लगाई. ईशान अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. ईशान ने रन बनाने के लिए आसान नहीं बल्कि मुश्किल मैचों को चुना. जिस मैच में प्रेशर अपने चरम पर था उसी मैच में उनका बल्ला जमकर गरजता हुआ दिखा. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जब कोई नहीं चला तो उन्होंने 77 रनों की तूफानी पारी खेल मैच में अंतर पैदा किया. इसी के फाइनल और सेमीफाइनल में संजू के साथ उनकी साझेदारी को कोई कैसे भूल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ