क्या भारत पर भी मिडिल ईस्ट संकट का असर? केंद्र ने पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर दिया बड़ा बयान

पीएम मोदी के वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

Petrol Diesel Crisis

Credit: AI

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है. जहां भी मुमकिन हो, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, कारपूलिंग को अपनाएं, माल परिवहन के लिए रेल को प्राथमिकता दें और जहां भी संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाएं. सुजाता शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सब मिलकर अपने रोजमर्रा की जिंदगी में ऊर्जा संरक्षण के लिए हर मुमकिन कोशिश करें, ताकि देश पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम किया जा सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कच्चे तेल का भंडार पर्याप्त है’

सुजाता शर्मा ने आगे कहा कि दुनियाभर में ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन में रुकावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हालात से निपटने के लिए भारत सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए हैं और ये सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि आम उपभोक्ता को बिना किसी परेशानी के साथ फ्यूल की सप्लाई मिलती रहे. सुजाता शर्मा ने कहा कि इन सभी कदमों की वजह से भारत के कच्चे तेल का भंडार पर्याप्त बना हुआ है और देश की रिफाइनरियां अच्छी तरह काम कर रही हैं.

‘एलपीजी की कोई कमी नहीं’

सुजाता शर्मा ने कहा कि किसी भी खुदरा आउटलेट पर ईंधन की कमी नहीं हुई है और ना ही एलपीजी की कमी की कोई सूचना मिली है. उन्होंने आगे कहा कि भारत के पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है और घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी की आपूर्ति जारी है. सुजाता शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों में, 1 करोड़ 14 लाख बुकिंग के मुकाबले 1 करोड़ 26 लाख एलपीजी सिलेंडर घरों तक पहुंचाए गए हैं. इसी तरह, पिछले तीन दिनों में कमर्शियल एलपीजी की बिक्री 17,000 टन से ज्यादा हो गई है और ऑटो एलपीजी की बिक्री भी 762 टन से ज्यादा हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ