500 साल पुरानी इस बावड़ी में सूर्यकुमार यादव का T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ हुआ फोटोशूट, देखने जुटे भारी फैंस

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ फोटोशूट करवाते हुए नजर आए. इस खास शूट के लिए एक 500 साल पुरानी जगह को चुना गया जो कि गांधीनगर में अपनी कारीगरी के लिए पहचानी जाती है. आइए आपको भी बताते हैं इस जगह के बारे में

jacket (1) - 2026-03-10T085015.218
1 / 6

Suryakumar Yadav photoshoot: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. इस जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हाथ में चमचमाती ट्रॉफी लेकर फोटोशूट के लिए पहुंचे. इस बार ट्रॉफी विजेता कप्तान के फोटोशूट के लिए गुजरात की एक ऐतिहासिक जगह को चुना गया.

विज्ञापन

500 साल पुरानी बावड़ी ने फोटोशूट

500 साल पुरानी बावड़ी ने फोटोशूट2 / 6

भारतीय कप्तान और टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी का फोटोशूट गांधीनगर में स्थित ऐतिहासिक स्थल अडालज की बावड़ी में हुआ. ये जगह 500 सालों से भी ज्यादा पुरानी है. टीम इंडिया के कप्तान ट्रॉफी हाथ में पकड़े बेहद खुश नजर आ रहे थे.

विज्ञापन

भारी संख्या में पहुंचे फैंस

भारी संख्या में पहुंचे फैंस3 / 6

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ट्रॉफी को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस फोटोशूट के समय वहीं मौजूद रहे और वहां टीम इंडिया के नारे भी लगे. भारतीय कप्तान को देखने के लिए आसपास की दीवारों और छतों पर भी लोग चढ़ गए. 

1499 में बनाई गई थी बावड़ी

1499 में बनाई गई थी बावड़ी 4 / 6

अडालज की बावड़ी को साल 1499 में बनवाया गया था. वाघेला शासक राणा वीर सिंह की पत्नी रानी रुदाबाई ने इसका निर्माण करावाया था. 5 मंजिला सीढ़ियां जितनी गहरी इस बावड़ी में कमाल की वास्तुकला का नजारा देखने को मिलता है. 

विज्ञापन

ट्रॉफी के साथ खुश दिखे कप्तान सूर्या

ट्रॉफी के साथ खुश दिखे कप्तान सूर्या5 / 6

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप की इस ट्रॉफी के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने ट्रॉफी के साथ कमाल की तस्वीरें खिंचवाई जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं.

फाइनल में कीवी टीम को किया पस्त

फाइनल में कीवी टीम को किया पस्त6 / 6

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीत इतिहास अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम क्रिकेट इतिहास में ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने टी20 विश्व कप का टाइटल डिफेंड किया है. इसी के साथ होम ग्राउंड पर खिताब जीतने वाली भी टीम इंडिया ही पहली टीम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन