BAN vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत की दहलीज पर बांग्लादेश, ऐसा रहा चौथे दिन का खेल!

BAN vs PAK 1st Test Match Day 4: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है. बांग्लादेश ने चौथे दिन पाकिस्तान को ऑलआउट किया. इसके बाद बल्लेबाजी में मोर्चा संभाला.

Cricket News - 2026-05-11T192809.420

BAN vs PAK 1st Test Match Day 4: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 8 मई से ढाका में खेला जा रहा है. आज यानी 11 मई को चौथे दिन का खेल समाप्त हुआ. बांग्लादेश इस मैच में पाकिस्तान पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं. चौथे दिन का खेल बांग्लादेश ने अपने नाम किया और मैच जीतने के करीब पहुंच गई.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने बनाए थे 413 रन

पहली पारी में बांग्लादेश ने 117.1 ओवर में 413 रन बनाए थे. पाकिस्तान ने करीब डेढ़ दिन तक बल्लेबाजी की थी. पहली पारी में बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 130 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी, जबकि मोमिनुल हक ने भी 200 गेंदों में 101 रन बनाए थे. इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम ने 179 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली थी. पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट हॉल लिया था.

विज्ञापन

26 रनों से पिछड़ी पाकिस्तान

413 रनों के जवाब में उतरी पाकिस्तान की पहली पारी 100.3 ओवर में 386 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज अजन अवैस ने 165 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली, जबकि अबदुल्लाह फजल ने 120 गेंदों में 60 रन बनाए. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 79 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान चौथे दिन 386 रनों पर ऑलआउट हुई, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने पहली पारी नें 23 रनों की बढ़त हासिल कर ली.

चौथे दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों का संघर्ष

बांग्लादेश ने खेल का चौथा दिन अपने नाम किया. टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 50.03 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना दिए हैं. मोमीनुल हक 120 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नजमुल हुसैन शांतो 105 गेंदों में 58 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं. उनका साथ मुश्फिकुर रहीम दे रहे हैं. वह भी 31 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बांग्लादेश के पास 179 रनों की बढ़त है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ