शिवम दुबे को ट्रेन जर्नी को लेकर हो रहा था 'धक-धक', लेकिन इस एक शख्स के लिए उठाया बड़ा कदम, खुद बताया सच

Shivam Dube: शिवम दुबे का वो किस्सा आपने जरूर सुना होगा, जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद अहमदाद से मुंबई ट्रेन में जाने का फैसला किया. इस चैलेंजिग कदम को लेकर टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने असल वजह बताई है.

Shivam Dube Train

Shivam Dube On Train Journey: टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर शिवम दुबे ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद उन्होंने ट्रेन से सफर क्यों किया. 8 मार्च को ‘मेन इन ब्लू’ ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी जीती, लेकिन इसके बाद दुबे ने अपने परिवार के साथ बिना देर किए मुंबई लौटने का फैसला किया.

विज्ञापन

ट्रेन से जाने का फैसला

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के ठीक बाद, जब सभी फ्लाइट्स बुक हो गईं, तो शिवम दुबे ने घर वापस जाने का इंतजार नहीं किया. हालांकि उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए फ्लाइट टिकट लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अहमदाबाद से मुंबई के लिए सुबह की ट्रेन पकड़ ली, क्योंकि ये घर वापस जाने का एक अच्छा ऑप्शन था.

विज्ञापन

आम मुसाफिर की तरह किया सफर

उन्होंने अपनी वाइफ अंजुम खान के साथ एक नॉर्मल पैसेंजर की तरह ट्रेन में सफर किया और पहचाने जाने से बचने के लिए मास्क, कैप और लंबी आस्तीन वाली टी-शर्ट पहनकर छिपने में कामयाब रहे. ऑलराउंडर ने बताया कि उन्होंने ट्रेन से सफर क्यों चुना, उन्होंने कहा कि वो घर लौटने और अपने पिता से मिलने के लिए बेचैन थे, जिन्हें वो अपनी सारी कामयाबी का क्रेडिट देते हैं.

विज्ञापन

‘पिता से मिलने की जल्दी थी’

शिवम दुबे ने कहा, ‘मुझे बहुत ज्यादा एंग्जायटी हो रही थी कि मैं मेरे डैड और बच्चे को मिलूं. आपको शायद वो स्टोरी पता चली होगी ट्रेन वाली. यही वजह थी घर जल्दी आने की. मेरी जो लाइफ है, मैं ऊपर वाले के बाद अगर किसी को थैंक्यू बोलता हूं तो वो मेरे डैड हैं सबसे पहले. उन्होंने जो किया है मेरे लिए, वो बहुत जरूरी है. इसीलिए मैं आया, पहले बच्चे से मिला, डैड को मेडल पहनाया. तब एक अलग फीलिंग आई मुझे.’

IPL 2026 में दिखेंगे दुबे

शिवम दुबे इस वक्त चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का हिस्सा है, और वो जल्द आईपीएल 2026 में अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे. टूर्नामेंट के 19वें सीजन में ‘येलो आर्मी’ का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा. इस सीजन में दुबे को उम्मीद होगी कि वो अपना शानदार फॉर्म जारी रख पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ