Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवा के भी आसार! IMD ने दी चेतावनी

IMD ने 12 मई 2026 के लिए दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में बिजली गिरने, ओले बरसने और 60 किमी प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना जताई गई है.

Kal Ka Mausam 12 May
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी2 / 6

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?3 / 6

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

बिहार में तेज तूफान और ओले का खतरा

बिहार में तेज तूफान और ओले का खतरा4 / 6

बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तर बिहार के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

विज्ञापन

राजस्थान में हीटवेव के साथ आंधी

राजस्थान में हीटवेव के साथ आंधी5 / 6

राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग में गर्मी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को संवेदनशील बताया है.

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी6 / 6

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है. यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. कई क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन