
IND vs NZ: चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव! मैच विनर खिलाड़ी बैठा है बाहर
Written By Aditya

Written By Aditya
IND vs NZ: टीम इंडिया अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की तैयारी कर रही है. भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में वैसे तो अच्छा बैलेंस नजर आ रहा है, लेकिन 2 खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने बहुत ज्यादा निराश किया है. खासकर गेंदबाजी में एक स्टार खिलाड़ी ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर कर सकते हैं. इससे जसप्रीत बुमराह पर दबाव भी थोड़ा बहुत कम हो सकता है.
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन सुपर 8 में आने के बाद उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. सुपर 8 के बाद से सभी 4 मैचों में वरुण बहुत ज्यादा महंगे साबित हुए हैं. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कुलदीप यादव खेले थे. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था. ऐसे में कुलदीप यादव के आने से टीम इंडिया की गेंदबाजी भी मजबूत हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: जुनून हो तो ऐसा… शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, जानें कैसा रहा प्रदर्शन
इस बदलाव के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: