PM मोदी ने की संजू सैमसन की जमकर तारीफ, T20 WC 2026 के हीरो को बताया 'सच्चा खिलाड़ी'

PM Modi Praises Sanju Samson: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के हीरो संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है. PM मोदी ने वर्ल्ड कप में सैमसन के मैच जिताऊ प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें एक सच्चा खिलाड़ी बताया है.

PM Modi Praises Sanju Samson

PM Modi Praises Sanju Samson

PM Modi Praises Sanju Samson: टीम इंडिया ने हाल ही ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच था. भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस खिताबी जीत के असली हीरो बनकर उभरे और अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता. वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैमसन की जमकर तारीफ की है और टी20 वर्ल्ड कप में उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें एक सच्चा खिलाड़ी बताया है.

विज्ञापन

PM मोदी ने की संजू सैमसन की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को केरल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संजू सैमसन का दबाव में प्रदर्शन फोकस और संयम की बड़ी सीख देता है. उन्होंने कहा, “आज क्रिकेट का सीजन चल रहा है और केरल के लोगों के लिए भी इससे सीखने जैसा बहुत कुछ है. जैसे हम अक्सर सैमसन के खेल में देखते हैं, वैसा ही हमने वर्ल्ड कप में भी देखा.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा सैमसन का खेल और भी निखरता गया. मोदी ने कहा, “जैसे ही टूर्नामेंट में निर्णायक क्षण आए और नॉकआउट मुकाबले शुरू हुए, उनका प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गया. शुरुआत से लेकर अंत तक उनका फोकस, आत्मविश्वास और ऊर्जा लगातार बढ़ती रही, यही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान होती है.”

सैमसन को बताया सच्चा खिलाड़ी

PM मोदी ने आगे सैमसन की सबसे अहम मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता पर जोर देते हुए कहा कि, “जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब सैमसन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. यही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है.” बता दें कि, शुरुआत में साधारण प्रदर्शन के बाद सैमसन ने अहम मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मैच में नाबाद 97 रन बनाए.

विज्ञापन

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में लगातार 89-89 रन की शानदार पारियां खेलकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई और अपने घर में यह खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बनी.

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH मैच में जमकर हुआ ड्रामा, अजीबोगरीब रन आउट देख फैंस हुए हैरान, वीडियो वायरल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन

संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया. सैमसन ने सिर्फ 5 पारियों में 321 रन बना डाले. इस दौरान उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट करीब 200 का रहा. उन्होंने 27 चौके और 24 छक्के लगाए और टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. इसके साथ ही संजू ने विराट कोहली के 2014 टी20 वर्ल्ड कप में बनाए गए 319 रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. संजू फिलहाल आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ