वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गौतम गंभीर के मुरीद हुए शोएब अख्तर, पाकिस्तान में की जमकर तारीफ

Shoaib Akhtar on Gautam Gambhir: भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर शोएब अख्तर भी गौतम गंभीर की कोचिंग के कायल हुए हैं.

Cricket News - 2026-03-09T114307.380

Shoaib Akhtar on Gautam Gambhir: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल मैच में 96 रनों से पराजित किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारत के चैंपियन बनने के बाद शोएब अख्तर ने गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की. अख्तर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के लिए गंभीर के काम के मुरीद हुए.

विज्ञापन

शोएब अख्तर हुए मुरीद

शोएब ने गंभीर की तारीफ करते हुए पाकिस्तान में कहा “क्या गौतम गंभीर ने यह साबित नहीं किया है कि वह दो खिलाड़ियों के दम पर टूर्नामेंट जीत सकते हैं? भारत को एक खिलाड़ी की कमी खल रही थी, और उन्होंने संजू सैमसन को टीम में शामिल किया. तमाम मुश्किलों के बावजूद, उन्होंने किसी को टीम से बाहर नहीं किया और योग्यता के आधार पर एक बड़ा जोखिम उठाया, और वह खिलाड़ी हैं संजू सैमसन.”

विज्ञापन

“आज उनकी योग्यता और नीति की जीत हुई. और उन्होंने यह साबित कर दिया कि ‘हम सही तरीके से सोचते हैं. हम सही व्यक्ति को सही मौका देते हैं. हम ऐसे सही खिलाड़ी को खिलाने की कोशिश करते हैं जो हमारे लिए टूर्नामेंट जीत सके.’

संजू बने असली हीरो

शुरुआत में संजू सैमसन को खराब फॉर्म की वजह से प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा था. लेकिन फिर मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें मौका दिया. संजू ने आखिरी के तीनों करो या मरो मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान निभाया. उन्होंने खेले गए 5 मैच में 321 रन भी बनाए. इसी के साथ उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला. वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए. इसके अलावा फाइनल में भी उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ