‘जस्टिस मिल गया…’, खिताब जीतने के बाद संजू सैमसन को मिला ‘इंसाफ’, अर्शदीप सिंह के सामने खुद किया खुलासा

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन को जस्टिस मिलने की बात अक्सर सोशल मीडिया पर उठती ही रहती है. टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन कर उन्होंने भी इस बात को माना कि अब उनको जस्टिस मिल चुका है. अर्शदीप के साथ सामने आए उनके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस वीडियो में क्या है खास यहां देखें…

jacket (30)

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने इतिहास को बदलते हुए टी20 विश्व का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया अपने घर पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बन चुकी है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. टीम इंडिया की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान अगर किसी खिलाड़ी का है तो वो संजू सैमसन है. टूर्नामेंट के शुरू होने के समय प्लेइंग 11 में उनकी जगह तक पक्की नहीं हो रही थी लेकिन जब मौका मिला तो संजू ने हर किसी से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया. टूर्नामेंट के तीनों नॉकआउट मैचों में उनका प्रदर्शन यादगार रहा. 

विज्ञापन

अर्शदीप के साथ बनाया जस्टिस मिलने वाला वीडियो

संजू सैमसन को शुरुआती करियर से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए काफी जूझना पड़ा. ऐसे में उनको लेकर सोशल मीडिया पर जस्टिस की बता अक्सर होती रहती है. टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद इसी को लेकर अर्शदीप सिंह ने उनके साथ एक रील बनाई जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. इस वीडियो में अर्शदीप सिंह कहते हैं, ‘पाजी जस्टिस मिल गया…’. इसके जवाब में संजू कहते हैं, ‘ओए मिल गया…’ और फिर दोनों ही हंसने लगते हैं. 

विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू सैमसन

संजू सैमसन टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले खराब दौर से गुजर रहे थे. न्यूजीलैंड सीरीज के पांचों मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं बने तो टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से उनको ड्रॉप कर दिया गया. उन्होंने इस विश्व कप में टीम इंडिया के लिए महज 5 मुकाबले खेले और इतने में ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. 

उन्होंने खेले 5 मैचों में 80.25 की बेहतरीन औसत और 199 की स्ट्राइक रेट के साथ 321 रन बनाए. इसी के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ