---विज्ञापन---
भारत में आगामी चुनाव | Upcoming Elections in India
अगला साल यानी 2027 विधानसभा चुनावों का साल रहने वाला है. आगामी वर्ष में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, पंजाब, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने वाला है. हालांकि इन सभी राज्यों में अलग-अलग समय अंतराल पर चुनावी तारीखों का ऐलान हो सकता है, लेकिन पांच राज्यों (गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश) में एक साथ ही चुनाव होनेकी उम्मीद है. इन सभी राज्यों में 14 मार्च से लेकर 22 मई 2027 तक वर्तमान सरकारों का कार्यकाल पूरा हो रहा है. ऐसे में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) वर्ष की शुरुआत में ही चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है. मणिपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार कुछ अहम कदम उठा सकती है, क्योंकि बीते कुछ वर्षों में हुई हिंसात्मक घटनाओं से चलते प्रदेश में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है.
उत्तर प्रदेश:
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार क्या 2027 में हैट्रिक लगा पाएगी? आगामी विधानसभा चुनाव में ये सबसे बड़ा सवाल होने वाला है, क्योंकि प्रदेश में 2017 से ही बीजेपी सरकार है जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की थी और योगी आदित्यनाथ दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. 2027 में होने वाले चुनाव में बीजेपी अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था और एक्सप्रेसवे नेटवर्क जैसे विकास कार्यों को आगे रखकर मैदान में उतरने की तैयारी में है.
उत्तराखंड:
2027 का चुनाव उत्तराखंड में बीजेपी के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) मॉडल की असली परीक्षा साबित हो सकता है. राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार सत्ता में है, जिसने 2022 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटों पर जीत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की थी, जबकि कांग्रेस को महज 19 सीटों पर सिमटना पड़ा था. अपने मौजूदा कार्यकाल में धामी सरकार ने देश में सबसे पहले यूसीसी लागू कर बड़ा राजनीतिक और वैचारिक दांव खेला है, जिसे बीजेपी 2027 में भी प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है.
गोवा:
गोवा में वर्तमान में भाजपा शासित सरकार है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत कर रहे हैं. साल 2022 में हुई विधानसभा चुनाव के नीतजे (10 मार्च) बीजेपी के पक्ष में आए थे. भाजपा ने सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 20 सीटों पर जीत दर्ज किया. गोवा में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी ने MGP के 2 विधायकों और 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाई. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी 2022 जैसा प्रदर्शन करेगी या फिर गोवा में सत्ता परिवर्तन होगा.
मणिपुर:
मणिपुर में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के एक साल बाद ही 2023 में शुरू हुई मैतेई-कुकी जातीय हिंसा के बाद राज्य का माहौल खराब हुआ. जिसके बाद एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. मणिपुर में कुछ समय के लिए राष्ट्रपति शासन भी लगाया गया, फिर बीजेपी नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया गया. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. जातीय आधार पर गहराई तक बंटे इस राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों से हटकर शांति, सुरक्षा और सामुदायिक भरोसे की बहाली पर केंद्रित रहने की उम्मीद है.
पंजाब:
पंजाब में क्या आम आदमी पार्टी (AAP) 2027 के चुनाव में भी 2022 जैसा प्रदर्शन कर पाएगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार सत्ता में है, जो 2022 में हुए चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही थी. सरकार बनाने के बाद सीएम भगवंत मान को नशे की समस्या, कानून-व्यवस्था, किसानों की मांगों और अफसरशाही से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा, जिसे विपक्षी दल अब मुद्दा बनाने की कोशिश में हैं. ऐसे में 2027 का चुनाव AAP के लिए अपने पहले कार्यकाल के कामकाज की परीक्षा होगी.
India Upcoming Elections List State-wise (2026–2030)
| राज्य | चुनावी वर्ष | वर्तमान कार्यकाल | राज्यसभा सीटें | लोकसभा सीटें | विधानसभा सीटें |
|---|---|---|---|---|---|
| गोवा | 2027 | 15 Mar, 2022 - 14 Mar, 2027 | 1 | 2 | 40 |
| मणिपुर | 2027 | 14 Mar, 2022 - 13 Mar, 2027 | 1 | 2 | 60 |
| पंजाब | 2027 | 17 Mar, 2022 - 16 Mar, 2027 | 7 | 13 | 117 |
| उत्तराखंड | 2027 | 29 Mar, 2022 - 28 Mar, 2027 | 3 | 5 | 70 |
| उत्तर प्रदेश | 2027 | 23 May, 2022 - 22 May, 2027 | 31 | 80 | 403 |
| गुजरात | 2027 | 12 Dec, 2022 - 11 Dec, 2027 | 11 | 26 | 182 |
| हिमाचल प्रदेश | 2027 | 12 Dec, 2022 - 11 Dec, 2027 | 3 | 4 | 68 |
| छत्तीसगढ़ | 2028 | 5 Dec, 2023 - 4 Dec, 2028 | 5 | 11 | 90 |
| मध्य प्रदेश | 2028 | 5 Dec, 2023 - 4 Dec, 2028 | 11 | 29 | 230 |
| राजस्थान | 2028 | 5 Dec, 2023 - 4 Dec, 2028 | 10 | 25 | 200 |
| तेलंगाना | 2028 | 5 Dec, 2023 - 4 Dec, 2028 | 7 | 17 | 119 |
| मेघालय | 2028 | 23 Mar, 2023 - 22 Mar, 2028 | 1 | 2 | 60 |
| नागालैंड | 2028 | 23 Mar, 2023 - 22 Mar, 2028 | 1 | 1 | 60 |
| त्रिपुरा | 2028 | 23 Mar, 2023 - 22 Mar, 2028 | 1 | 2 | 60 |
| कर्नाटक | 2028 | 14 May, 2023 - 13 May, 2028 | 12 | 28 | 224 |
| मिजोरम | 2028 | 6 Dec, 2023 - 5 Dec, 2028 | 1 | 1 | 40 |
| आंध्र प्रदेश | 2029 | 06 June, 2024 - 05 June, 2029 | 11 | 25 | 175 |
| अरुणाचल प्रदेश | 2029 | 06 June, 2024 - 05 June, 2029 | 1 | 2 | 60 |
| ओडिशा | 2029 | 06 June, 2024 - 05 June, 2029 | 10 | 21 | 147 |
| सिक्किम | 2029 | 06 June, 2024 - 05 June, 2029 | 1 | 1 | 32 |
| जम्मू और कश्मीर | 2029 | 8 Oct, 2024 - 7 Oct, 2029 | 4 | 5 | 90 |
| हरियाणा | 2029 | 8 Oct, 2024 - 7 Oct, 2029 | 5 | 10 | 90 |
| महाराष्ट्र | 2029 | 23 Nov, 2024 - 22 Nov, 2029 | 19 | 48 | 288 |
| झारखंड | 2029 | 23 Nov, 2024 - 22 Nov, 2029 | 6 | 14 | 81 |
| दिल्ली | 2030 | 08 Feb, 2025 - 08 Feb, 2030 | 3 | 7 | 70 |
| बिहार | 2030 | 23 Nov, 2025 - 22 Nov, 2030 | 16 | 40 | 243 |
Elections Latest News
Bihar News
---विज्ञापन---
Video: बिहार चुनाव में नया घोटाला! RJD ने इन 2 सीटों पर लगाए गंभीर आरोप
Nov 22, 2025 11:31 AM
ट्रेंडिंग
भोले बाबा की 5 करोड़ की सवारी! स्पोर्ट्स कार में निकली कांवड यात्रा तो सब रह गए हैरान
Aug 01, 2026 10:44 PM
150 साल बाद लाइब्रेरी को वापस मिली किताब, लेट फाइन जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
Aug 01, 2026 02:50 PM
हर किसी की जुबान पर है ‘Vasteguna Huiya’! क्या आप जानते हैं इस Gen Z शब्द का हिंदी मतलब?
Jul 29, 2026 11:50 AM
कोबरा ने काटा तो उसी को डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप, देखकर भागे डॉक्टर
Jul 28, 2026 05:50 PM
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ कुत्ता, जानिए एक पेट लवर की भावुक कहानी
Jul 27, 2026 05:57 PM
भोले बाबा की 5 करोड़ की सवारी! स्पोर्ट्स कार में निकली कांवड यात्रा तो सब रह गए हैरान
Aug 01, 2026 10:44 PM
150 साल बाद लाइब्रेरी को वापस मिली किताब, लेट फाइन जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
Aug 01, 2026 02:50 PM
हर किसी की जुबान पर है ‘Vasteguna Huiya’! क्या आप जानते हैं इस Gen Z शब्द का हिंदी मतलब?
Jul 29, 2026 11:50 AM
कोबरा ने काटा तो उसी को डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप, देखकर भागे डॉक्टर
Jul 28, 2026 05:50 PM
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ कुत्ता, जानिए एक पेट लवर की भावुक कहानी
Jul 27, 2026 05:57 PM
विधानसभा चुनाव 2026 FAQs
पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में मतदान होगा, कुल 2,926 उम्मीदवार मैदान में हैं.
असम में भाजपा की सरकार है, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, तमिलनाडु में अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कढ़गम (AIADMK), केरल में वाम गठबंधन और पुदुच्चेरी में ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (AINRC) सत्ता में है.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच और तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)‑अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है.
ये चुनाव राज्य‑स्तर पर सत्ता संतुलन को बदल सकते हैं और आगामी राष्ट्रीय चुनावों पर राजनीतिक दृष्टिकोण, जनमत और गठबंधन रणनीति को प्रभावित करेंगे.