MS Dhoni के वायरल पोस्ट को लेकर बोले गौतम गंभीर, पहली बार कैमरे पर दिया रिएक्शन

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए कोचिंग करियर में दूसरा आईसीसी खिताब है. इस खिताबी जीत के बाद पूर्व टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने उनकी स्माइल को लेकर एक पोस्ट किया जो कि खूब वायरल हुआ. इसके ऊपर अब गंभीर ने पहली बार कैमरे पर रिएक्शन दिया है.

jacket (46)
1 / 6

 

Gautam Gambhir on MS Dhoni Post: टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जीत हासिल की. इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रचने का काम किया. टी20 विश्व कप 2026 के इस फाइनल को देखने के लिए बड़े-बड़े खिलाड़ी पहुंचे थे. इसी में से एक नाम टीम इंडिया के लीजेंडरी कप्तान एमएस धोनी का भी है. 

विज्ञापन

धोनी किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

धोनी किया सोशल मीडिया पर पोस्ट2 / 6

भारतीय टीम की इस खिताबी जीत के बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर की स्माइल को लेकर लिखा, ‘कोच साहब स्माइल आपके ऊपर अच्छी लगती है, इस इंटेंसिटी के साथ स्माइल एक किलर कॉम्बो है.”

विज्ञापन

गंभीर ने पहली बार कैमरे पर दिया रिएक्शन

गंभीर ने पहली बार कैमरे पर दिया रिएक्शन3 / 6

गौतम गंभीर ने एएनआई से बात करते हुए इस पोस्ट पर कहा, “कोच होना एक बहुत ही मुश्किल काम है. ये बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने इसको लेकर ट्वीट किया. जब आप डगआउट में होते हैं तो बहुत सारी चीजें दांव पर लगी होती है.”

गंभीर ने दिया आलोचकों को जवाब

गंभीर ने दिया आलोचकों को जवाब4 / 6

इस टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर आलोचकों के निशाने पर थे लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने टीम के साथ मिलकर काम किया और खिताब जीतने के साथ ही अपने सभी आलोचकों के मुंह पर ताला लगाने का काम किया.

विज्ञापन

बतौर कोच जीते 2 आईसीसी टाइटल

बतौर कोच जीते 2 आईसीसी टाइटल5 / 6

गौतम गंभीर बतौर भारतीय कोच 2 आईसीसी के खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले उनकी कोचिंग में टीम ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था तो वहीं अब टी20 विश्व कप का टाइटल जीता है.

बतौर खिलाड़ी और कोच ICC टाइटल जीते

बतौर खिलाड़ी और कोच ICC टाइटल जीते6 / 6

गौतम गंभीर ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर खिलाड़ी टीम के साथ खेलते हुए भी किताब अपने नाम किया तो वहीं बाद में हेड कोच के रूप में भी उन्होंने टीम के लिए ट्रॉफी जीती. दोनों ही बार उन्होंने टी20 विश्व कप जीता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन