VIDEO: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद संजू सैमसन का हुआ केरल में ग्रैंड वेलकम, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़

संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सबसे ज्यादा रन भी बनाए. अब संजू केरल पहुंचे हैं, जहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ है.

Cricket News - 2026-03-10T125447.245

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें भारत की ओर से केवल 5 मैच खेलने का मौका मिला. इन 5 मैचों में संजू ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता. अब संजू वर्ल्ड चैंपियन 2026 बनने के बाद केरल लौटे हैं, जहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान संजू ने मीडिया से बात चीत की. उनका स्वागत करने के लिए फैंस बड़ी संख्या में पहुंचे थे. संजू ने भारत के लिए इस टूर्नामेंट में 5 मैचों में 80.25 की शानदार औसत के साथ 321 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. खास बात ये है कि ये तीनों ही अर्धशतक संजू ने करो या मरो मुकाबले में बनाए थे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ