T20 WC 2026: चार्टर्ड फ्लाइट हुई कैंसिल, वेस्टइंडीज की घर वापसी के लिए ICC ने निकाला दूसरा प्लान

T20 WC 2026: मिडिल ईस्ट में लगातार खराब हो रहे हालातों के चलते वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम को घर वापसी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आईसीसी की तरफ से चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया गया था लेकिन अब वो भी कैंसिल हो चुकी है. ऐसे में अब ग्लोबल बॉडी की तरफ से इसके लिए नया प्लान तैयार किया गया है.

jacket (40)

T20 WC 2026: इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया गया था. टीम इंडिया ने 8 मार्च को फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हरा खिताब अपने नाम कर लिया है. हालांकि, टूर्नामेंट में के खत्म होने के कुछ दिनों बाद भी वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमों के खिलाड़ी अभी तक अपने घर वापस नहीं लौट पाए हैं. आईसीसी की तरफ से इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया गया था लेकिन उड़ान भरने से कुछ घंटों पहले ये कैंसिल हो गई. ऐसे में अब आईसीसी की तरफ से खिलाड़ियों की वापसी के लिए नया प्लान तैयार किया गया है.

विज्ञापन

कमर्शियल फ्लाइट में होगी घर वापसी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी के एक सूत्र ने बताया है कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों की अलग-अलग कमर्शियल विमान कंपनियों की उड़ान में बुकिंग की गई है. इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने खुद बात की है. 

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की टीम के हेड कोच डैरेन सैमी सोमवार रात को ही अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ कोलकाता में खेला था तो हीं साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में हार के बाद से यहीं फंसी हुई है. 

क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से आया बयान

क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से इसको लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें लिखा है, “आईसीसी विश्व कप के बाद सभी यात्रा और रहने की व्यवस्था आईसीसी की तरफ से की जाती है. पहले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों को चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए घर भेजा जाना था लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही थी. वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद 9 दिनों तक इंतजार कर रही थी. आईसीसी की तरफ से चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया था लेकिन ग्लोबल टेंशन के चलते हालात लगातार बिगड़े हैं. बात करने के बाद अब कमर्शियल फ्लाइट के जरिए टीम के खिलाड़ी और स्टाफ निकल रहे हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ