16 वनडे खेलने वाला प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप में बना टीम इंडिया का संकटमोचक, वर्ल्ड क्रिकेट को किया हैरान

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत संजू सैमसन ने खुद को वर्ल्ड क्रिकेट की लाइमलाइट में ला दिया है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी और ग्लेन मैकग्रा भी उनके मुरीद हो गए हैं. हालांकि ये बाद हैरान करती है कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने काफी कम वनडे मैच खेले हैं.

Team India T20 World Cup

Team India T20 World Cup

Jason Gillespie On Sanju Samson: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर जेसन गिलेस्पी, संजू सैमसन के कम वनडे मैचों के आंकड़े से हैरान थे, जबकि हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था. केरल के इस बैटर ने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शुरुआती स्टेज में उन्हें टीम में नहीं चुना गया था. उन्होंने हाफ-सेंचुरी की हैट्रिक लगाई.

विज्ञापन

सैमसन का जलवा

संजू सैमसन ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और फाइनल में दो 89 रन बनाए, जिससे भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा. फिर भी अपने शानदार व्हाइट-बॉल रिकॉर्ड और काबिलियत के बावजूद, दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 2021 में इस फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से सिर्फ 16 वनडे खेले हैं.

विज्ञापन

‘कितने कम वनडे खेले’

सैमसन के बारे में बात करते हुए गिलेस्पी ने कहा, ‘वो टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. वो टूर्नामेंट के आखिर में बिना किसी परेशानी के घर लौटे. मुझे हैरानी होती है कि उन्होंने भारत के लिए कितने कम वनडे खेले हैं. लेकिन उन्होंने जो किया उसके लिए उन्हें बहुत क्रेडिट मिलना चाहिए.’

विज्ञापन

रिलैक्स एटीट्यूड की तारीफ

गिलेस्पी के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टीममेट और पेस-बॉलिंग के दिग्गज ग्लेन मैकग्राथ ने भी सैमसन की शांत पर्सनैलिटी की तारीफ की. मैकग्राथ ने कहा, ‘संजू सैमसन के बारे में मुझे जो बात पसंद है, वो ये है कि वो कितने रिलैक्स रहते हैं. उनके एक्सप्रेशन कभी नहीं बदलते. वह बहुत कूल दिखते हैं. वो थोड़े मार्क वॉ जैसे कैरेक्टर के हैं. मैं कहूंगा कि वह मार्क वॉ और डेमियन मार्टिन के बीच के हैं.’

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

संजू सैमसन का वनडे रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 16 मैचों में 56 से ज्यादा की औसत और तकरीबन 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और 80 से ज्यादा की औसत और लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ