---विज्ञापन---

खेल

T20 वर्ल्ड कप के ये 5 सितारे IPL 2026 में भी ‘सुपरहिट’, 3 खिलाड़ी ठोक चुके हैं 400+ रन

IPL 2026 में हाल ही में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी फ्लॉप रहे हैं, तो कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन भी किया है. यहां जानिए उन 5 वर्ल्ड कप चैंपियंस के बारे में जो IPL 2026 में भी धमाल मचा रहे हैं.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: May 11, 2026 19:48
IPL 2026
IPL 2026

T20 World Cup Champions Outstanding Performance in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन आधे ज्यादा खत्म हो चुका है और 50 से ज्यादा लीग मैच खेले जा चुके हैं. आईपीएल 2026 में एक तरफ जहां टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी संघर्ष करते हुए नजर आए, तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन स्क्वॉड के 15 में से 5 खिलाड़ियों ने IPL में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है. तो आइए जानते हैं कौन-कौन से वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के खिलाड़ी IPL 2026 में भी छाए हुए हैं.

1. अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)

SRH के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. अभिषेक इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में 47.50 की औसत और 210.18 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बना चुके हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रनों की नाबाद पारी खेली, जो उनके टी20 करियर का 9वां शतक था. वह फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

---विज्ञापन---

2. संजू सैमसन (चेन्नई सुपर किंग्स)

IPL 2026 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे संजू सैमसन ने अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. सैमसन इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में 430 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल है. इस दौरान उनका औसत 53.75 और स्ट्राइक रेट 169.29 का रहा है. वह फिलहाल CSK के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. बता दें कि, संजू टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था.

3. ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए ईशान किशन ने इस सीजन कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया है. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान ने शुरुआती कुछ मैचों में SRH की कप्तानी संभाली थी. ईशान इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में 37.18 की औसत और 186.76 के स्ट्राइक रेट से 409 रन ठोक चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारी भी निकली हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने बतौर कप्तान के तौर पर 44 गेंदों पर 91 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हो गया खुलासा! IPL 2026 में कितने मैच खेलेंगे MS Dhoni, वैभव सूर्यवंशी जड़ेंगे इतने छक्के, कौन जीतेगा ऑरेंज कैप?

4. रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स)

टीम इंडिया में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया है. रिंकू ने अब तक खेले 10 मैचों की 8 पारियों में 237 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारी भी शामिल है. इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 83 रन है. इस दौरान उनका औसत 52.25 और स्ट्राइक रेट 145.39 का रहा. इस दौरान उन्होंने कई शानदार कैच भी पकड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

5. वॉशिंगटन सुंदर (गुजरात टाइटंस)

स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी इस सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 11 मैचों की 5 पारियों में 246 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. इस दौरान उनका औसत 40 और स्ट्राइक रेट 152.8 का रहा. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 4 पारियों में एक विकेट हासिल किया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- BAN vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत की दहलीज पर बांग्लादेश, ऐसा रहा चौथे दिन का खेल!

First published on: May 11, 2026 07:48 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.