---विज्ञापन---

Theatre Releases: मई के दूसरे हफ्ते थिएटर में आएगा तूफान, आमने-सामने आ रही हैं दो बड़ी फिल्में, कौन जीतेगा बॉक्स ऑफिस का जंग?

आप भी थिएटर में फिल्में देखना पसंद करते है, तो मई का दूसरा हफ्ता आपके लिए काफी शानदार होने वाला है. इस हफ्ते में सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है. बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' और 'पति पत्नी और वो दो' शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

इस साल अब तक बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार और सपोर्ट दिया है. वहीं अब मई के दूसरें हफ्ते में भी बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है. सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का नाम शुमार है. इस मूवी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी नजर आने वाली है. इस मूवी में एक्टर रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी भी करते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आपको आयुष्मान खुराना की फिल्में देखना पसंद है, तो आप 15 मई को थिएटर में यह फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी में का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था, वहीं फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और गलतफहमियों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

यह भी पढ़ें: फ्लॉप का टैग मिलने के बाद भी शाहरुख खान की इस फिल्म ने जीते 2 नेशनल अवॉर्ड्स, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

---विज्ञापन---

‘पति पत्नी और वो दो’ कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च में मेकर्स ने मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में जंगल थीम प्लान कर रिलीज किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो हुआ था. ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही लोग फिल्म के मेकर्स पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जा रहा था. हालांकि, अब यह मूवी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: ‘Lawrence of Punjab’ सीरीज से हटा बैन, पंजाब HC ने दी रिलीज की मंजूरी, लेकिन रख दी बड़ी शर्त

---विज्ञापन---

‘आखिरी सवाल’ कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि सिनेमाघरों में ‘पति पत्नी और वो दो’ को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड के खलनायक यानी संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ भी दस्तक देने वाली है. पहले यह फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब यह मूवी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस मूवी को अभिजीत मोहन वारंग ने निर्देशित किया है. इस मूवी में संजय दत्त ने एक प्रोफेसर की भूमिका निभाई है, जो जटिल सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं.

First published on: May 11, 2026 08:54 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola