KKR vs RR Highlights: कोलकाता ने राजस्थान को हराकर दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली मैच विनिंग पारी

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया और आखिरकार सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कोलकाता की टीम ने दो गेंद शेष रहते ही हासिल कर मैच जीत लिया.

IPL 2026, KKR vs RR

IPL 2026, KKR vs RR

IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Highlights इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मुकाबला 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इडेन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से हराकर आखिरकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम 156 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. केकेआर की इस जीत के हीरो रिंकू सिंह रहे, जिन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. उनके साथ अनुकूल रॉय 16 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए. वहीं, कैमरून ग्रीन ने 27 रन और रोवमैन पॉवेल ने 23 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए हैं. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों पर 39 रन बनाए. वहीं, शिमरोन हेटमायर ने 15 रन, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 रन जोड़े. टीम के बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. वहीं, कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए. यह कोलकाता की 7 मैचों में पहली जीत है और 3 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, राजस्थान के लिए यह 6 मैचों में दूसरी हार है और 8 अंकों के साथ फिलहाल तीसरे नंबर पर मौजूद है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. केकेआर की इस जीत के हीरो रिंकू सिंह रहे, जिन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. उनके अलावा, अनुकूल रॉय 16 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए. वहीं, कैमरून ग्रीन ने 27 रन और रोवमैन पॉवेल ने 23 रनों का योगदान दिया. यह कोलकाता की 7 मैचों में पहली जीत है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को चाहिए 18 गेंदों पर 28 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 28 रन चाहिए. फिलहाल रिंकू सिंह 36 रन और अनुकूल रॉय 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा छठा झटका

14वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोलकाता को रमनदीप सिंह के रूप में छठा झटका लगा. रमनदीप 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर यशराज पुंजा की गेंद पर आउट हो गए. 13.3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 85 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता की आधी टीम लौटी पवेलियन

11वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को रोवमैन पॉवेल के रूप में 5वां झटका लगा. पॉवेल 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. 10.1 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 70 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा चौथा झटका

7वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को अंगकृष रघुवंशी के रूप में चौथा झटका लगा. रघुवंशी 19 गेंदों पर 10 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. 7 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 52 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा तीसरा झटका

5वें ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता को कैमरून ग्रीन के रूप में तीसरा झटका लगा. ग्रीन 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए. 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 39 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: अजिंक्य रहाणे लौटे पवेलियन

दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लगा. रहाणे बिना खाता खोले नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए. केकेआर ने सिर्फ 5 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को पहली ही गेंद पर लगा झटका

पारी की पहली ही गेंद पर कोलकाता को टिम सीफर्ट के रूप में पहला झटका लग गया. सीफर्ट बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और टिम सीफर्ट पारी की शुरुआत करने उतरे है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने दिया 156 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए हैं. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों पर 39 रन बनाए. वहीं, शिमरोन हेटमायर ने 15 रन, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 रन जोड़े. टीम के बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. वहीं, कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान का 8वां विकेट गिरा

19वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने राजस्थान को तीसरा झटका दिया. त्यागी ने ओवर की 5वीं गेंद पर रवि बिश्नोई को चलता किया. वह खाता नहीं खोल पाए. यह त्यागी का इस ओवर में तीसरा विकेट है. 19 ओवर के बाद RR का स्कोर 8 विकेट पर 146 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा 7वां झटका

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने शिरमोन हेटमायर को पवेलियन भेज दिया. हेटमायर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 18.3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 7 विकेट पर 146 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score:राजस्थान को लगा छठा झटका

19वें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान को रवींद्र जडेजा के रूप में छठा झटका लगा. जडेजा सिर्फ 9 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हो गए.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

16वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान को डोनोवन फरेरा के रूप में 5वां झटका लगा. फरेरा सिर्फ 7 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 124 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान का चौथा विकेट गिरा

15वें ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को कप्तान रियान पराग के रूप में चौथा झटका लगा. पराग 14 गेंदों पर 12 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए. 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 118 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया. यशस्वी 29 गेंदों पर 39 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए. 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 104 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा. जुरेल सिर्फ 5 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए. 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 98 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने 10 ओवर में बनाए 95 रन

राजस्थान ने KKR के खिलाफ 10 ओवर में एक विकेट पर 95 रन बना लिए हैं. फिलहाल यशस्वी जायसवाल 38 रन और ध्रुव जुरेल 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन

9वें ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव 28 गेंदों पर 46 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए. 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 81 रन है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 63 रन

KKR के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 63 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 38 रन और यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वैभव अब तक 5 चौके और 2 छक्के जड़े चुके हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 63 रन

KKR के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 63 रन बना लिए हैं. फिलहाल

वैभव सूर्यवंशी 38 रन और यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान की धीमी शुरुआत

KKR के खिलाफ राजस्थान को धीमी शुरुआत मिली है. टीम ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 20 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 11 रन और यशस्वी जायसवाल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, कोलकाता की ओर से तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा पहला ओवर फेंकने आए हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

राजस्थान रॉयल्स : संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा.

कोलकाता नाइट राइडर्स : मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान की प्लेइंग 11 में हुए 2 बदलाव

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में शिरमोन हेटमायर और बृजेश शर्मा की वापसी हुई है. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे को आराम दिया गया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

KKR vs RR मैच के लिए अब से थोड़ी देर में यानी 3 बजे टॉस होगा. टॉस के आधे घंटे बाद यानी 3.30 बजे मैच शुरू होगा.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: केकेआर से जुड़े मथीशा पथिराना

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना केकेआर के कैंप से जुड़ गए हैं. केकेआर ने पथिराना को मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ की बड़ी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
इम्पैक्ट प्लेयर – शिमरोन हेटमायर.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
इम्पैक्ट प्लेयर – रोवमैन पॉवेल.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

KKR vs RR के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला कड़ी टक्कर का रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 16 मैच KKR ने जीते हैं, जबकि RR ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: शानदार फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है. टीम ने 5 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया है. उन्हें सिर्फ एक हार मिली है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 रन से आई थी.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को पहली जीत की तलाश

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है. टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में से 5 मुकाबले गंवाए हैं, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिससे उनका खाता खुला. फिलहाल केकेआर एक अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

KKR vs RR IPL 2026 Live Score: आज कोलकाता के सामने राजस्थान की चुनौती

आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में आज (19 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. यह मैच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ 5 मैच हारने के बाद कोलकाता की टीम अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ पिछला मैच हारकर आ रही राजस्थान की टीम जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ