ICC पर करोड़ों की बारिश, T20 World Cup 2026 से हुआ 'छप्परफाड़' फायदा, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश!

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. यह क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टूर्नामेंट में से एक साबित हुआ है. इससे न सिर्फ व्यूअरशिप, बल्कि पैसों के मामले में भी ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) को करोड़ों का फायदा हुआ है. आंकड़े देख जरूर सभी लोगों के होश उड़ जाएंगे.

T20 World Cup 2026 Jay Shah Team India

ICC को टी20 वर्ल्ड कप से हुआ फायदा

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुआ यह टूर्नामेंट काफी सफल रहा. इसने व्यूअरशिप के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए. इसके अलावा पैसों के मामले में भी यह ICC के लिए सबसे सफल इवेंट साबित हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की कुल कमाई का आंकड़ा 9000 करोड़ रुपये से अधिक है. पहली बार ICC ने टी20 टूर्नामेंट से इतनी जबरदस्त कमाई की है.

विज्ञापन

ICC को हुआ करोड़ों का फायदा

एक्सचेंज4मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से लगभग 1500 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. ICC ने प्रमोशन और एडवर्टाइजमेंट से ही इतनी बड़ी राशि जमा कर ली. सिर्फ इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आईसीसी की कुल कमाई 9000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को भारत में टूर्नामेंट कराने से हमेशा फायदा होता है.

विज्ञापन

न सिर्फ भारतीय फैंस स्टेडियम में आकर मैच देखते हैं, बल्कि कई सारे भारतीय ब्रांड मोटा पैसा देकर अपना प्रमोशन कराते हैं. आईसीसी को मीडिया राइट्स, एडवर्टाइजमेंट, टिकट सेल्स और मर्चेंडाइज समेत अलग-अलग तरीकों से कमाई करने का मौका मिलता है. ICC के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप बेहद यादगार माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी खिलाड़ी उस्मान तारिक को इस टीम ने द हंड्रेड के ऑक्शन में खरीदा, बन गए करोड़पति 

विज्ञापन

ICC ने टीमों को दिया कितना पैसा?

आईसीसी की कुल कमाई भले ही 9000 करोड़ रुपये से अधिक है, लेकिन टीमों में उसका छोटा सा हिस्सा ही बांटा गया है. आपको बता दें कि सभी 20 टीमों को मिलाकर ICC ने कुल इनामी राशि 120 करोड़ रुपये रखी थी. इसमें से विजेता टीम इंडिया को लगभग 27.50 करोड़ रुपये मिले और बचे हुए पैसे अन्य टीमों में बांटे गए. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि BCCI ने भारतीय टीम की जीत के बाद 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया है, जो खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ में बांटा जाएगा.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदने के कारण ट्रोल हुईं काव्या मारन, फैंस ने दी SRH को बॉयकॉट करने की धमकी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ