आखिर किस बात को लेकर सीरियस हुए रोहित शर्मा और रितिका सजदेह? टीम इंडिया की जीत के बीच कपल का वीडियो वायरल

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh: रोहित शर्मा और उनकी वाइफ रितिका सजदेह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन बाउंड्री लाइन के बाहर सीरियस डिस्कशन करते हुए नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Rohit Sharma Ritika Sajdeh

Rohit Sharma Ritika Sajdeh

Rohit Sharma-Ritika Sajdeh Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान रोहित शर्मा और उनकी वाइफ रितिका सजदेह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे. इन्हें क्रिकेट के सबसे फेमस कपल्स में से एक माना जाता है. जब 8 मार्च की शाम टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताबी जीत हासिल की, तब इस मैरिड कपल का एक वीडियो वायरल हो गया.

विज्ञापन

हसबैंड-वाइफ के बीच सीरियस टॉक

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान एक गंभीर चर्चा करते हुए नजर आए. ये मैरिड कपल बाउंड्री लाइन के बाहर फेंस पर खड़े थे. उन्हें एक सीरियस डिस्कशन करते हुए देखा गया. खास बात ये है कि रोहित, रितिका की कही किसी बात से सहमत नहीं दिखे. वो थोड़े नाराज भी नजर आ रहे थे, हालांकि रितिका उन्हें समझाने की बहुत कोशिश कर रही थीं. ‘हिटमैन’ शुरू में उनसे दूर हो गए, उन्होंने हाथ से उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें बुलाया, समझाने की कोशिश की. हालांकि, वो एक बार फिर असहमत होकर दूर हो गए.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस इसके कई तरह के मतलब निकाल रहे हैं और अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल अब इस शादीशुदा जोड़े के बीच क्या बात हुई ये फिलहाल कहना मुश्किल है.

विज्ञापन

टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए थे, उन्होंने अपनी कप्तानी में 2024 में भारत को ये खिताब दिलाया था. भारत टी20 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन बना हुआ है, और 2026 एडिशन में अपना खिताब बरकरार रखा है. रोहित शर्मा व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के कायाब कप्तानों में से एक हैं, क्योंकि उन्हें 2025 में ‘मेन इन ब्लू’ को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी दिलाई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ