ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान, 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिला मौका

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब खत्म हो चुका है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया. जिसके बाद अब आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट के नाम का भी ऐलान कर दिया. 4 भारतीय खिलाड़ियों को इस टीम में मौका मिला है.

Team India T20 World Cup 2026
1 / 6
Team India T20 World Cup 2026

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है. जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों को जगह दी गई है. टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों को मौका मिला है, तो वहीं 1 पाकिस्तानी नाम भी नजर आ रहा है. आईसीसी की इस टीम में कुल 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है. गेंदबाजी में सिर्फ 1 ही भारतीय खिलाड़ी को मौका मिला है.

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज

सलामी बल्लेबाज 2 / 6

ओपनर के तौर पर आईसीसी ने साहिबजादा फरहान को मौका दिया है. फरहान ने 76.60 की औसत से 7 मैचों में 383 रन बनाए थे. वहीं फरहान के साथी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन को जगह दी है. सैमसन ने 80.25 की औसत से 5 मैचों में 321 रन बनाए हैं. विकेटकीपर के रूप में भी सैमसन नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

मध्यक्रम

मध्यक्रम 3 / 6

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन को आईसीसी ने मौका दिया है. किशन ने 9 मैचों में 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन जोड़े हैं. वहीं एडेन मार्करम को भी इस टीम में बतौर कप्तान रखा गया है. मार्करम ने 47.66 की औसत से 8 मैचों में 286 रन बनाए हैं.

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर 4 / 6

इस टीम में भारतीय स्टार हार्दिक पांड्या भी नजर आ रहे हैं. पांड्या ने 9 मैचों में 217 रन भी बनाए और 9 विकेट भी अपने नाम किया. इसके अलावा इंग्लैंड के विल जैक्स भी इस टीम का हिस्सा हैं. जैक्स ने 8 मैचों में 226 रन जोड़े और 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जेसन होल्डर को भी इस टीम में मौका मिला है. होल्डर ने 7 मैचों में 10 विकेट लेने के साथ ही साथ 141 रन भी बनाए हैं. 

विज्ञापन

गेंदबाज

गेंदबाज 5 / 6

बात अगर गेंदबाजी की करे तो जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे आगे है. बुमराह ने 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किया. वहीं लुंगी एनगिडी ने 7 मैचों में 12 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. आदिल रशीद के नाम भी 8 मैचों में कुल 13 विकेट दर्ज है. वहीं ब्लेसिंग मुज़ारबानी के नाम भी 6 मैचों में 13 विकेट दर्ज हैं. 12वें खिलाड़ी के रूप में शैडली वैन शाल्कविक भी है. जिन्होंने सिर्फ 4 मैचों में ही 13 विकेट दर्ज हैं. 

आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट

आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट6 / 6

साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल रशीद,  ब्लेसिंग मुज़ारबानी और शैडली वैन शाल्कविक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन