T20 World Cup के बीच ईरान-इजरायल की जंग से ICC को होगा करोड़ों का नुकसान! फंस गए ये 6 क्रिकेट बोर्ड?

T20 World Cup: ईरान-इजरायल के बीच जंग छिड़ गई है और इसका असर मिडल ईस्ट पर बुरी तरह पड़ा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच इस जंग ने ICC की भी टेंशन बढ़ा दी है. आईसीसी को इस युद्ध के कारण करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ सकता है. साथ ही कुछ क्रिकेट बोर्ड के ट्रेवल प्लान पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है.

T20 World Cup ICC

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान और इजरायल के बीच जंग शुरू हो गई. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है. यहां मौजूद खिलाड़ियों को कोई समस्या नहीं है. हालांकि, टूर्नामेंट का आयोजन कर रही ICC को इस जंग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है. दरअसल, ईरान-इजरायल की जंग का असर पूरे मिडल ईस्ट पर पड़ा है. इसी वजह से हवाई यात्रा पूरी तरह से बंद कर दी गई है. ऐसे में ICC के लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं.

विज्ञापन

ईरान-इजरायल जंग से ICC को होगा कितना नुकसान?

इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका समेत कई क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को दुबई के रास्ते भारत भेजना पसंद करते हैं. अमूमन इसी रास्ते का उपयोग किया जाता है, लेकिन ईरान के हमले के बाद दुबई का एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. ऐसे में कुछ टीमें के ट्रेवल प्लान पर इसका असर पड़ सकता है. वो समय पर अपने घर नहीं पहुंच पाएंगे. ICC को भारत में ही उनके रुकने का इंतजाम करना होगा. इसके अलावा दुबई में ICC का ऑफिस है और कुछ कर्मचारी ट्रेवल नहीं कर पाएंगे. ऐसे में ICC को उनका खर्च भी उठाना पड़ेगा. कुल मिलाकर ICC को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हो सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ