SL vs PAK: आसान नहीं होगी श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत, जानें कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

SL vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत होने वाली है. श्रीलंका का सफर सेमीफाइनल की रेस से खत्म हो गया है, जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करनी होगी.

Cricket News - 2026-02-28T114324.938

SL vs PAK Head to Head: 28 फरवरी का दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अहम है. दरअसल, 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाना है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से पाकिस्तान को ये मैच बड़े मार्जिन से जीतना जरूरी है. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत आसान नहीं होने वाली है. श्रीलंका ने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी है. आइए हेड टू हेड पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कड़ी टक्कर

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत कुल 4 बार हुई है, जिसमें दो बार बाजी पाकिस्तान ने मारी है, जबकि 2 मैच श्रीलंका ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है.

विज्ञापन

हालांकि अगर ओवरऑल टी-20 आई पर नजर डालें तो पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 24 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 14 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका ने 10 मैच जीते हैं.

कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान?

पाकिस्तान अगर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से कम 64 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को कम से कम 13.1 ओवर में जीत हासिल करनी पड़ेगी. तभी पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा.

विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

विज्ञापन

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडू मेंडिस, कुसल जनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ