
1 / 6
ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कई नए रिकॉर्ड बने हैं. जिसके कारण पुराने रिकॉर्ड टूटे भी हैं. भारतीय दिग्गज विराट कोहली के ही कई रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में टूटे हैं. इनमें से 5 तो बहुत बड़े रिकॉर्ड थे. इनमें से एक रिकॉर्ड तो पाकिस्तान के युवा स्टार साहिबजादा फरहान ने तोड़ा है. वहीं कुछ रिकॉर्ड संजू सैमसन ने भी तोड़ दिए हैं.
ब्रायन बेनेट

2 / 6
जिम्बाब्वे के उभरते हुए बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने एक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. किंग कोहली के नाम ये रिकॉर्ड टी-20 वर्ल्ड कप 2016 से था.
संजू सैमसन

3 / 6
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले विराट कोहली के नाम ही दर्ज था. जिसे संजू सैमसन ने फाइनल में 89 रन बनाकर तोड़ दिया.
सूर्यकुमार यादव

4 / 6
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी किंग कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है. सूर्या ने यूएसए के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी.
संजू सैमसन

5 / 6
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के नाम अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हो गया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भी दिग्गज विराट कोहली के नाम ही दर्ज था.
साहिबजादा फरहान

6 / 6
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है. इस टूर्नामेंट से पहले ये बड़ा रिकॉर्ड किंग विराट कोहली के नाम हुआ करता था.