1 या 2 नहीं, 2 साल में टीम इंडिया ने जीती है 6 ICC ट्रॉफी, देखें पूरी लिस्ट

Team India 6 ICC Trophies in 2 Years: भारतीय टीम पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी है. भारत ने हाल ही में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. पिछले 2 साल टीम इंडिया के लिए शानदार रहे हैं. भारत ने 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है.

Cricket News - 2026-03-10T134604.859
1 / 7

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप 2024

टी-20 वर्ल्ड कप 20242 / 7

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई में खिताब जीता और पिछले 2 साल में ये भारत की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने ये पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 20253 / 7

इसके अलावा भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था.

महिला वनडे विश्व कप 2025

महिला वनडे विश्व कप 20254 / 7

साल 2025 के अंत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ICC ODI वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचा. इस टूर्नामेंट में भारत ने शानदार खेल दिखाया और करोड़ों फैंस का दिल भी जीता.

विज्ञापन

महिला अंडर-19 विश्व कप

महिला अंडर-19 विश्व कप 5 / 7

इसके बाद निक्की प्रसाद की कप्तानी में भारतीय महिला U19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की. अंडर-19 महिला भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में विरोधियों के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया था.

मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप

मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप6 / 7

इसके बाद भारतीय मेंस अंडर-19 टीम ने साल 2026 की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. आयुष म्हात्रे ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी और फाइनल में इंग्लैंड को हराया था.

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप 2026

टी-20 विश्व कप 20267 / 7

वहीं, अब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर अपना कब्जा जमाया. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने शानदार खेल दिखाया. इस तरह भारत ने पिछले 2 सालों में 6 आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन