IND vs NZ: टीम इंडिया का वो गुमनाम हीरो, जिसने 3 बार बना दिया 'चैंपियन', फिर भी चर्चा से है दूर

IND vs NZ: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद से जो भारतीय टीम ने कमबैक किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है. पिछले 3 सालों में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है. जिसमें एक गुमनाम हीरो का भी रोल रहा है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

IND vs NZ: टीम इंडिया ने पिछले 3 सालों में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. खासकर आईसीसी इवेंट में तो भारतीय टीम को कोई टक्कर भी नहीं दे सका है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर ही हुआ है. टीम इंडिया ने बहुत ही कम समय में 3 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है. इसमें टीम इंडिया के एक गुमनाम हीरो का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, लेकिन उसके बाद भी उनकी चर्चा फिलहाल बहुत कम हो रही है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के इस गुमनाम हीरो ने किया कमाल 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद भी टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की कहीं भी चर्चा नहीं हो रही है. अगरकर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से कुछ महीने पहले ही मुख्य चयनकर्ता बने थे. उनकी कार्यकाल में टीम इंडिया ने पिछले 3 सालों में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत ली है. जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी शामिल रहा है. इन तीनों ही इवेंट में जीत का श्रेय कोई भी अजीत अगरकर को नहीं दे रहा है. वहीं खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इस दिग्गज के साथ नाइंसाफी हो रही है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘पाजी कभी हंस भी लिया करो…’, अर्शदीप सिंह ने लिए कोच गौतम गंभीर के मजे

अजीत अगरकर ने लिए हैं कुछ बड़े फैसले 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली जीत के बाद अजीत अगरकर ने बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम का कप्तान बनाया. ये फैसला अंत में सही साबित हुआ. इसके अलावा ईशान किशन की भी अचानक इस वर्ल्ड कप में एंट्री हुई. इसमें भी अगरकर का अहम रोल था. इसके अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ज्यादा स्पिनरों को अगरकर ने मौका दिया. अंत में वहीं मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. इन सभी फैसलों के बाद भी अगरकर सिर्फ आलोचना का ही शिकार होते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ