टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खिताब को अपने नाम किया. 8 मार्च को खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. अब वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया कब और किस देश से भिड़ेगी आइए जानते हैं.
IPL खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

2 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अब आईपीएल 2026 में भाग लेंगे. ये खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए लगभग 2 महीने तक एक्शन में दिखेंगे.
2 महीने आउट ऑफ एक्शन

3 / 6
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जो लगभग 2 महीने तक चलेगी. इस दौरान भारतीय टीम कोई भी मैच नहीं खेलेगी. ऐसे में टीम इंडिया लगभग 2 महीने आउट ऑफ एक्शन में रहेगी.
1 टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेगी टीम इंडिया

4 / 6
आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 6 जून से होगी. ये मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा.
वनडे सीरीज का होगा आगाज

5 / 6
इसके बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा. वहीं, आखिरी मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा.
बदल जाएगा स्क्वाड

6 / 6
टेस्ट और वनडे सीरीज में भारतीय टी-20 टीम के कई अहम खिलाड़ी एक्शन में नहीं होंगे. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी. जबकि टेस्ट में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे.