हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:28 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: राम चरण की ‘पेद्दी’ के आगे फीकी पड़ी वरुण धवन की फिल्म, जानें किसने किया ज्यादा कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' और बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. दोनों फिल्मों को दर्शकों का सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में दोनों सुपरस्टार के फैंस यह जानना चाहते हैं कि किसकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

23:01 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'ग्राम चिकित्सालय 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी सीरीज आने वाली है, जिसे लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. टीवीएफ के बैनर तले बनी 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरे सीजन का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर..

21:53 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Panchayat 5 का कर रहे हैं इंतजार? तो आज ही देख डालिए 9.1 रेटिंग वाली ये शानदार सीरीज

आज के समय में कई सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिस पर फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जिसे लोगो काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको शानदार कहानी के साथ जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरा खबर...

21:03 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: जिंदगी का कड़वा सच दिखाती है 9.3 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म

Best Cult Classic Hollywood Movies: सिनेमा इतिहास की ये सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसे 9.3 जैसी हाई IMDb रेटिंग मिली है. लोग जीवन का सच समझने के लिए इसे बार बार देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इस कल्ट क्लासिक मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:30 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: कार के बोनट पर लिखा गया था 'Sholay' फिल्म का ये आइकॉनिक डायलॉग

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म शोले को हर कोई काफी ज्यादा पसंद करता है. इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों को जुबां पर याद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में एक ऐसा डायलोग भी है, जिसे कार के बोनट पर लिखा गया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:30 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 10 एपिसोड की इस सीरीज ने Netflix पर जमाया कब्जा

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर कोहराम मचा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:38 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: ‘दृश्यम’ और ‘मार्को’ से ज्यादा खौफनाक हैं Netflix की ये 4 फिल्में

OTT पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते है. अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए फिल्में तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 4 फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन फिल्मों में आपको शानदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जो हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:04 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: ‘रुक्मणी’ से लेकर ‘भीष्म पितामह’ तक… कुंवारे हैं ‘महाभारत’ के ये सितारे

टीवी का पॉपुलर शो 'महाभारत' बेहद हिट शो रहा है. इस शो के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो के कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी रियल लाइफ में शादी नहीं की है. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

17:46 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Gullak 5 से पहले देख डालिए TVF के ये 5 शानदार शोज

आपको ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन सीरीज को TVF के बैनर तले बनाया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:10 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 74 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसका 15 साल से जियो हॉटस्टार पर दबदबा

ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो 15 साल से जियोहॉटस्टार पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी वेब सीरीज है? पढ़ें पूरी खबर..

16:38 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Disha Patani ने शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटोज

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में दिशा बेहद सुंदर लग रही हैं. फैंस भी दिशा की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

15:48 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: एक फ्रेम में दिखे अरबाज खान और एमसी स्टेन

अरबाज खान और एमसी स्टेन का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों साथ में बेहद खुशी से मिलते नजर आ रहे हैं.

15:11 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: TVF के इस नए शो ने ‘पंचायत’ से छीना नंबर 1 का ताज, आपने देखा?

द वायरल फीवर (टीवीएफ) पॉपुलर प्रोडक्शन हाउसेस में से एक है, जो लगातार हिट शोज देने के लिए जाना जाता है. हाल ही में टीवीएफ का नया शो आया है, जिसने कमाल ही कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

14:40 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 13 जून को रिलीज हुई वो फिल्म, जिसने तोड़ दी थी रानी-ऐश्वर्या की दोस्ती

बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड्स की बात आती है, तो रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आना लाजमी है, लेकिन साल 2003 के बाद से इन दोनों के रिश्ते को बदल दिया था और इसकी वजह एक फिल्म थी. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था? पढ़ें पूरी खबर...

14:39 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने की फिल्म 'काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर रोक की मांग

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर आने वाली फिल्म 'काला हिरण द बैटल फॉर लेगेसी' के बनाने और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. याचिका में सलमान खान का आरोप है कि फिल्म का पोस्टर उनके Personality Rights का खुला उल्लंघन करता है और उनके नाम, छवि और सार्वजनिक पहचान का कमर्शियल फायदा के लिए बिना इजाजत इस्तेमाल किया जा रहा है. सलमान का कहना है कि आने वाली फिल्म और उससे जुड़े प्रचार सामग्री उनके व्यक्तित्व अधिकारों का हनन करती है जिससे उनकी प्रतिष्ठा और कानूनी अधिकार प्रभावित हो सकते हैं.

13:43 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: कॉमेडी का वो किंग, जिसका गरीबी में गुजरा बचपन, फिर अमीरी में रजनीकांत-अल्लू अर्जुन से भी निकला आगे

हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के भी कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद संघर्ष के बाद नाम कमाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही साउथ कॉमेडिन के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

13:23 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Dinyar Tirandaz का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

'जबान संभाल के' से लेकर 'बादशाह' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके 90 के दशक के मशहूर एक्टर दिनयार तीरंदाज का निधन हो गया है. दिनयार तीरंदाज ने मुंबई स्थित अपने घर पर गुरुवार को आखिरी सांस ली है. अपने लाजवाब कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन पर पारसी किरदारों को जिंदा कर देने वाले मशहूर कलाकार के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है.

12:49 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Ankita Lokhande ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, शेयर की फोटोज

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई और लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. अंकिता की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

12:29 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 35 साल की वो हसीना, जिनका पति के साथ चल रहा विवाद

सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि, इस बीच भी एक्ट्रेस खुद को मजबूती से संभाल रही हैं. भले ही आज के समय में सपना का पति से साथ विवाद चल रहा है, लेकिन एक समय था जब सपना ने सीक्रेट शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था. पढ़ें पूरी खबर...

12:00 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: इमोशन्स से भरी इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', फैंस ने दिया रिव्यू

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. वहीं जहां अब ये फिल्म रिलीज हो चुकी है तो ऑडियंस के रिव्यू भी सामने आने लगे है. पढ़िए पूरी खबर

11:40 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: आमिर खान ने की 'डॉन 3' विवाद को सुलझाने की कोशिश

आमिर खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे 'डॉन 3' विवाद को सुलझाने की कोशिश की है. FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने हिंदी रश से बातचीत करते हुए कहा है कि आमिर खान ने भी इस मामले को सुलझाने की कोशिश की है. आमिर के साथ-साथ और भी कई सितारों ने इस मुद्दे पर बातचीत की है.

11:09 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-रवीना टंडन की केमिस्ट्री

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन भी नजर आने वाली हैं. इससे पहले दोनों साथ में मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, आन: मेन एट वर्क, दावा और बारूद जैसी फिल्मों में साथ दिखाई दे चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:25 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'भारत भाग्य विधाता' और 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में हुईं रिलीज

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. इन फिल्मों का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब फाइनली फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है.

09:41 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: टीवी टीआरपी लिस्ट में 'गंगा माई की बेटियां' ने 'वसुधा' को दी पटखनी

टीवी के सीरियल्स ने ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है. इन शोज का घर-घर में जलवा दिखाई देता है. इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आ गई है. इस बार टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. 'गंगा माई की बेटियां' ने 'वसुधा' को भी पीछे छोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर

09:01 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' की अब तक की कमाई

'दृश्यम 3' अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 107.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में 'दृश्यम 3' का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है. ये ही वजह है कि 'दृश्यम 3' ने वर्ल्डवाइड 236.89 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है.

08:28 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: दिनयार तीरंदाज का 69 की उम्र में हुआ निधन

90 के दशक के कल्ट क्लासिक टीवी शो 'जुबान संभाल के' से घर-घर में फेमस होने वाले दिनयार तीरंदाज का 69 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है. दिनयार तीरंदाज के निधन की खबर सोशल मीडिया पेज पारसी जोरोस्ट्रियन वर्ल्डवाइड ने दी. पढ़िए पूरी खबर

07:55 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: प्रणित मोरे के खिलाफ FIR हुई दर्ज

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. '370 बिरयानी' विवाद में अब एक नया मोड़ आया है. इस विवाद के चलते प्रणित मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. टीवी के सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स प्रणित मोरे की खूब आलोचना कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:27 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'मैं वापस आऊंगा' पहले दिन कितनी करेगी कमाई?

इम्तियाज अली की फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मैं वापस आऊंगा' ओपनिंग डे पर 2.5 से 4.5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म पंजाब और दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.

06:53 (IST) 12 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने पंकज धीर को किया याद

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है. वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने दिवंगत एक्टर पंकज धीर को भी याद किया. दरअसल इस फिल्म में पंकज धीर भी हैं और ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्म है. अक्षय ने इवेंट के दौरान पंकज धीर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'मैं अपने प्रिय दोस्त पंकज धीर साहब का जिक्र करना चाहता हूं. उन्होंने मेरी पहली फिल्म में मेरे साथ विलेन की भूमिका निभाई थी. ये उनकी आखिरी फिल्म भी थी. पंकज जी, आप जहां भी हों मैं आपको हमेशा याद करूंगा और आपसे प्यार करता हूं.'

23:14 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Ram Charan की 'पेद्दी' के तूफान में उड़ी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' और मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. ऐसे में उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि कौन से स्टार की फिल्म ने ज्यादा कलेक्शन किया है. अगर आप भी यह सोच रहे है, तो हम आपको इस खबर में दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

22:33 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: बोल्ड सीन्स से भरपूर हैं OTT की ये 5 सीरीज

अगर आप इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए एडल्ट कंटेंट की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको ऐसे-ऐसे सीन देखने को मिलने वाले हैं, जिसे देखने के लिए आपको कमरा बंद करना पड़ेगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:06 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video पर टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हुई 30 दिन पुरानी ये फिल्म

अगर आप एक्शन और रोमांस का तगड़ा फ्यूजन देखना चाहते हैं तो प्राइम-वीडियो पर ये मजेदार फिल्म जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. यह अभी ओटीटी पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है. पढें पूरी खबर...

|

21:53 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर गदर मचा रही है 2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म

अगर आपको स्कूल वाली लव स्टोरी पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी पहली मोहब्बत को मिस करने लगेंगे. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा रही है. यह मूवी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:54 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: ‘Obsession’ से 100 गुना ज्यादा खौफनाक है Netflix की ये हॉरर फिल्म

अगर आप डरावनी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको हॉरर के साथ थ्रिल भी देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म में आपको इतने डरावने सीन्स देखने को मिलने वाले हैं, जिसे देखने के बाद आप Obsession को भूल जाएंगे. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:23 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: दूल्हों की टेंशन बढ़ा देता है Kishore Kumar का ये 70 साल पुराना गाना

हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने कई सारे गाने गाए हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. लेकिन आज हम आपके लिए उनका एक ऐसा गाना लेकर आए हैं, जिसे 70 साल पहले गाया गया था. इस गाने में उन्होंने 21 बार अपनी आवाज बदली थी. किशोर कुमार का यह गाना शादियों में दूल्हे को चिढ़ाने के लिए गाया जाता है. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:57 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' को JioHotstar पर कड़ी टक्कर दे रही है ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म

धुरंधर 2 इन दिनों Jio Hotstar पर छाई हुई है. लेकिन रणवीर सिंह के इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को 10 महीने पहले रिलीज हुई ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म कड़ी टक्कर दे रही है. ट्रेंडिंग लिस्ट में इसने बाजी मार ली है. पढें पूरी खबर...

18:22 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'Welcome To The Jungle' का ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'Welcome To The Jungle' का ट्रेलर आज यानी 11 जून 2026 को जारी कर दिया गया है. इस मूवी का ट्रेलर एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

17:38 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Aamir Khan से पहले ये एक्टर भी कर चुका है तीसरी शादी, अब है 1 बेटी का बाप

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. आमिर खान जल्द ही तीसरी बार शादी करने वाले हैं, लेकिन आमिर से पहले एक और एक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने तीन शादियां की हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

16:57 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 17.7 मिलियन की फैन फॉलोइंग वाला वो सिंगर, जिसकी मौत से आज भी नहीं उभरे फैंस

पंजाबी सिनेमा के कई पॉपुलर सिंगर्स ऐसे हैं, जो फैंस के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन लोगों के चहेते सिद्धू मूसेवाला अब हमारे बीच नहीं है. फिर भी सिद्धू मूसेवाला की फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है. आज भी लोगों के दिलों पर सिद्धू राज करते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

16:38 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Katrina Kaif के कमबैक पर लगा ब्रेक? टीम ने दिया बड़ा अपडेट

मां बनने के बाद कटरीना कैफ के कमबैक से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही थी. अब उनकी टीम ने इस अफवाह पर फुलस्टॉप लगा दिया है. पढें पूरी खबर...

16:13 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 3 दिन में 63 देशों में नंबर वन बनी 1 घंटे 55 मिनट की ये फिल्म

कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जो ओटीटी पर आते ही बवाल काट देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ 3 दिन में ही 63 देशों में छा गई हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

15:32 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Nora Fatehi के नए FIFA सॉन्ग 'Siir Siir' पर भिड़े फैंस और क्रिटिक्स, आया मिला-जुला रिएक्शन

नोरा फतेही के लिए FIFA World Cup 2026 काफी जरूरी है. उनके नए गाने 'सीर सीर' (Siir Siir) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. जहां उनके फैंस इस गाने पर झूम रहे हैं, वहीं क्रिटिक्स का मिला जुला रिएक्शन सामने आया है. पढें पूरी खबर...

14:53 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में स्टार्स की भीड़ नजर आ रही है, जिसमें दर्शक हंसी को खोजते रह जाएंगे. 4 मिनट 20 सेकंड के ट्रेलर में अरशद वारसी, रवीना टंडन, मानुषी छिल्लर, जॉनी लीवर, परेश रावल, तुषार कपूर, राजपाल यादव, बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, मुकेश तिवारी सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DZcAdGjohQC/

14:18 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी 'रामफेर की कुल्फी/सीक्रेट इनग्रेडिएंट' की स्क्रीनिंग

फिल्म 'रामफेर की कुल्फी/सीक्रेट इनग्रेडिएंट' की स्क्रीनिंग 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF 2026) में होगी. फिल्म की स्क्रीनिंग 16 जून 2026 को सुबह 11:50 बजे ऑडी 1, FD-NFDC कॉम्प्लेक्स, पेडर रोड, मुंबई में तय की गई है.

13:51 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: पीएम मोदी ने भारतीराजा को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने भारतीराजा को भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती बताया, जिनके काम ने तमिल फिल्म निर्माण को बदल दिया.

https://x.com/narendramodi/status/2064953565307629912

13:12 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: बेटी के बोल्ड सीन्स पर भड़के पिता, फैमिली ने नहीं देखें B ग्रेड एक्ट्रेस के बोल्ड शो

सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो अपने बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इसका इस पर क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

12:26 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Bobby Deol या Alia Bhatt… Alpha के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस?

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

11:53 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाई ये 10 फिल्में

नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक नई और पुरानी फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें मां बहन, 29, कारा, ऑफिस रोमांस, मेग 2: द ट्रेंच, गॉडजिला एक्स कोंग: द न्यू एम्पायर, द नन 2, द मार्क्ड वुमन और कर्तव्य जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:31 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड गौरी संग हाथों में हाथ डाले दिखे आमिर खान, वीडियो वायरल

आमिर खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बता दें दोनों जुलाई में शादी करने जा रहे हैं.

11:01 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी के बीच एमी विर्क ने रणवीर सिंह को किया सपोर्ट

'डॉन 3' कॉन्ट्रोवर्सी के बीच एमी विर्क ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया है. पंजाबी एक्टर और सिंगर ने कहा कि जब उनकी फिल्में फ्लॉप हुई थीं तो सब ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था. तब 'डॉन 3' के मेकर्स फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते थे. लेकिन अब जब 'धुरंधर' हिट हो गई तो वो अपना पैसा वापस मांग रहे हैं.

10:36 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'तनु वेड्स मनु 3' पर बड़ा अपडेट, इस साल शुरू होगी शूटिंग!

'तनु वेड्स मनु 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स एक बार फिर आर माधवन और कंगना रनौत के साथ मिलकर इस फ्रेंजाइजी को आगे बढ़ाने वाले हैं. वहीं इस फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू होने जा रही है.

10:05 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का फेस किया रिवील

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अपनी बेटी वेदा का फेस रिवील किया है. कपल ने बेटी का पहला जन्मदिन मनाया और इसी खास मौके पर बेटी वेदा का फेस भी फैंस के सामने रिवील कर दिया.

09:37 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: '370 रुपये की बिरयानी' वाले वीडियो पर रश्मि देसाई ने की प्रणित की आलोचना

रश्मि देसाई ने कहा कि प्रफुल भाई, ये कोई कॉमेडी नहीं है. ये एक सामान्य बातचीत है और इसमें कोई सार नहीं है. जब उनके पास कोई सार या रचनात्मकता नहीं होती, तभी वे बातचीत शुरू करते हैं. प्रणित न तो कलाकार है और न ही हास्य कलाकार.

09:05 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: करोड़ों की मालकिन हैं सपना चौधरी, दिल्ली में जीती हैं रॉयल लाइफ

सपना चौधरी कभी हरियाणा में छोटे-छोटे स्टेज शो कर अपने पेट पालती थीं, वहीं अब सपना करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी की नेटवर्थ 50 करोड़ है. हरियाणवी स्टार अपनी कमाई स्टेज शो, ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए करती हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:32 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'है जवानी तो इश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 34.15 करोड़ की दमदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 51.85 करोड़ पहुंच गया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

07:58 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: Gullak 5 को 5 दिनों में OTT पर 70 लाख लोगों ने देखा

रिलीज होते ही 'गुल्लक 5' नया इतिहास रच दिया. इस शो को 5 दिनों में 70 लाख लोगों ने इस शो को देख लिया है. सोनी लिव पर इस शो को अब तक 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:20 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' की अब तक की कमाई

'दृश्यम 3' अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 37 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 107.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में 'दृश्यम 3' का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है. ये ही वजह है कि 'दृश्यम 3' ने वर्ल्डवाइड 236.59 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है.

06:56 (IST) 11 Jun 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' का ऑफिशियल पोस्टर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज हो चुका है. पोस्टर में अक्षय कुमार के साथ कई सितारे नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. अक्षय कुमार की इस फिल्म में 25-30 सितारें नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म के टीजर को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Entertainment News: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मूवी में अजय देवगन के साथ जावेद जाफरी का आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया गया है. यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर आज यानी 12 जून की शाम को जारी किया गया है. 

‘मैं वापस आऊंगा’ पहले दिन कितनी करेगी कमाई?

इम्तियाज अली की फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मैं वापस आऊंगा’ ओपनिंग डे पर 2.5 से 4.5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म पंजाब और दिल्ली में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 21वें दिन भी नहीं थमी Drishyam 3 की आंधी, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी छाप रही करोड़ों

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर ‘दृश्यम 3’ अभी भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 107.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में ‘दृश्यम 3’ का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है. ये ही वजह है कि ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 236.89 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola