Gullak 5 से पहले देख डालिए TVF के ये 5 शानदार शोज, हर एपिसोड की कहानी जीत लेगी दिल

आपको ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन सीरीज को TVF के बैनर तले बनाया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

TVF Series
1 / 6

आपको ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 5 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन सीरीज को TVF के बैनर तले बनाया गया है. बता दें कि हाल ही में टीवीएफ ने गुल्लक 5 को रिलीज किया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. गुल्लक सीरीज के पिछले  4 सीजन भी शानदार साबित हुए थे.  

विज्ञापन

कोटा फैक्टरी

कोटा फैक्टरी2 / 6

लिस्ट में पहला नाम Kota Factory का आता है. इस सीरीज में आपको विद्यार्थियों के संघर्ष और सपनों को बड़ी ही बारीकी के साथ पेश किया गया है. यह सीरीज आपको बच्चों के साथ वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह सीरीज Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

पंचायत सीरीज

पंचायत सीरीज3 / 6

दूसरे नंबर पर Panchayat सीरीज का नाम काबिज है. इस सीरीज में आपको फुलेरा गांव और वहां के पंचायत सचिव की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज में कॉमेडी के साथ गांव के संघर्ष को दिखाया गया है. Panchayat सीरीज को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

पिचर्स सीरीज

पिचर्स सीरीज4 / 6

तीसरे स्थान पर Pitchers सीरीज का नाम मौजूद है. यह सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस सीरीज में आपको युवा की कहानी देखने को मिलती है, जो खुद का स्टार्टअप शुरू करने का सपने को सच साबित करने की कोशिश करते हैं. Zee5 पर यह सीरीज मौजूद है.

विज्ञापन

फ्लेम्स सीरीज

फ्लेम्स सीरीज5 / 6

चौथे नंबर पर Flames सीरीज का नाम शामिल है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज में आपको स्कूल के दिनों में होने वाली छोटी-छोटी खुशी और दिक्कतों को बड़े ही अलग अंदाज के साथ पेश किया है. प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं.

'ट्रिपलिंग'

'ट्रिपलिंग'6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम Tripling सीरीज का नाम आता है. इस सीरीज की कहानी तीन भाई-बहन की ट्रिप को पर पेश की गई है. इस सीरीज में आपको गुस्से, प्यार और रिश्तों के साथ इमोशंस का तगड़ा मिक्सचर देखने को मिलने वाला है. Tripling सीरीज को जी5 पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन