OTT के बाद अब टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें घर बैठे कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
सुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ओटीटी के बाद अब टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब और किस चैनल पर आने वाली है?
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’ (PIC-
JioStudios, Youtube)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी. फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. रणवीर की यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई मूवी धुरंधर का ऑफिशियल सीक्वल है. इस फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया था. यह फिल्म 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई थी.
विज्ञापन
आपको बता दें कि बॉलीवुड की इस मूवी को ओटीटी पर भी काफी प्यार मिला था, जब यह मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई थी, तो इसे बॉर्डर पार यानी पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया था. अगर आपने अभी तक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को नहीं देखा है, तो आप इसे टीवी पर घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह मूवी कब और किस चैनल पर प्रसारित होने वाली है.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड टीवी चैनल पर होने वाला है. अगर आपने यह मूवी थिएटर्स और ओटीटी पर नहीं देखा है, तो अब आप इसे घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं. फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय स्पाई एजेंट का किरदार निभाया है, जिसे लोगों ने खुब पसंद किया था.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले तैयार किया गया है. इस मूवी को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है, तो वहीं फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. इस मूवी में रणवीर के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने अहम किरदार निभाया है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कहानी का बात करें, तो यह फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी में पहुंचे भारतीय स्पाई एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. अगर आपने इसे एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.