Welcome To The Jungle Trailer Out: Akshay Kumar की फिल्म में Daler Mehndi ने मारी बाजी, ट्रेलर देखकर नहीं रुकेगी हंसी

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ का ट्रेलर आज यानी 11 जून 2026 को जारी कर दिया गया है. इस मूवी का ट्रेलर एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब रिलीज होने वाली है.

welcome to the jungle

Welcome To The Jungle का ट्रेलर हुआ रिलीज

सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का आज यानी 11 जून को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस मवी का ट्रेलर एंटरटेनमेंट से भरा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस मूवी में बॉलीवुड के कई बड़े सितरे अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस मूवी का निर्देशन अहमद खान के निर्देशन में तैयार किया गया है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ (Welcome) फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है. इसी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर नहीं आए था. हालांकि, 19 साल बाद फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में खिलाड़ी कुमार की वापसी हो रही है. इतना ही नहीं फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई कॉमेडी किंग्स अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर 15 दिन पहले ही रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर आपको कल्ट क्लासिक मूवीज की याद दिला देने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर स्टार कास्ट के इंट्रोडक्शन के से शुरू किया जाता है. इस मूवी में आपको उदय शेट्टी और मजनू की पेंटिंग भी देखने को मिलने वाली है. ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत 2000 करोड़ी फेक फिल्म के टाइटल से शुरू किया जाता है. 

विज्ञापन

कब रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का ट्रेलर

‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का ट्रेलर 4 मिनट 10 सेकंड का है. इस मूवी का ट्रेलर कॉमेडी से भरा हुआ है. इस फिल्म का हर एक सीन आपको हंसने पर मजबूर कर देने वाला है. इस मूवी में आपको सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) का किरादर आपको काफी पसंद आने वाला है. बता दें कि इस मूवी से दलेर मेहंदी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ