Peddi vs HJTIHH Box Office Collection: राम चरण की 'पेद्दी' के आगे फीकी पड़ी वरुण धवन की फिल्म, जानें किसने किया ज्यादा कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ और बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. दोनों फिल्मों को दर्शकों का सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में दोनों सुपरस्टार के फैंस यह जानना चाहते हैं कि किसकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन किया है.

peddi vs HJTIHH

peddi vs HJTIHH किसने किया ज्यादा कलेक्शन किया

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को रिलीज हुई तो वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को रिलीज की गई थी. दोनों फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में जलवा बिखेर रही है. इन दोनों फिल्मों को लोगों का भरपुर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, वरुण धवन की फिल्म की कमाई धीमी पड़ गई है. लेकिन राम चरण की मूवी ‘पेद्दी’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. आज हम आपको इस खबर में दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी को दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिला है. वरुण धवन की इस मूवी को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें राजपाल यादव, जॉनी लीवर और चंकी पांडे ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये छापे थे. है जवानी तो इश्क होना है मूवी ने आज यानी 12 जून को 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने अब तक 38.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

‘पेद्दी’ ने अब तक कितने का किया कारोबार?

वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की बात करें, यह मूवी 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो वहीं फिल्म ने आज यानी 12 जून को 3.61 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने अब तक 197.16 करोड़ रुपये छापे हैं. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. लेकिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगु भाषा में किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ