35 साल की वो हसीना, जिनका पति के साथ चल रहा विवाद, कभी सीक्रेट मैरिज करके फैंस को किया था हैरान
Sapna Choudhary: सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि, इस बीच भी एक्ट्रेस खुद को मजबूती से संभाल रही हैं. भले ही आज के समय में सपना का पति से साथ विवाद चल रहा है, लेकिन एक समय था जब सपना ने सीक्रेट शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था.

सपना चौधरी
2 / 7हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी की शादीशुदा लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. सपना चौधरी 35 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने 29 साल की उम्र में शादी की थी.
सीक्रेट मैरिज
3 / 7सपना ने वीर साहू के साथ सीक्रेट मैरिज की थी और अचानक से आई इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था. सपना चौधरी ने 24 जनवरी 2020 (कोर्ट मैरिज) की थी.
अंतरिम राहत
4 / 7अब सपना का पति के साथ विवाद चल रहा है और उन्होंने वीर साहू पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं. इस मामले में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से सपना को अंतरिम राहत मिली थी.
मायके में रह रहीं सपना
5 / 7जानकारी है कि कथित विवादों के चलते सपना चौधरी को अपना घर छोड़ना (ससुराल) पड़ा और वो वर्तमान में दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं.
अगली सुनवाई
6 / 7इस पूरे मामले में कोर्ट अपना आदेश दे चुकी है और अब अगली सुनवाई 25 जुलाई को होनी है. देखने वाली बात होगी कि इसमें क्या होगा?
डांसर सिंगर मॉडल और एक्ट्रेस
7 / 7सपना एक पॉपुलर डांसर, सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 12 साल की उम्र से परिवार की जिम्मेदारी संभाली है और स्टेज पर परफॉर्म करके अपने करियर की शुरूआत की थी.